---विज्ञापन---

Moon Transit: कार्तिक पूर्णिमा से पहले 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! चंद्र ने किया राशि परिवर्तन

Chandra Gochar: भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व है। साल 2024 में 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा से पहले चंद्र देव ने गोचर कर लिया है, जिसके कारण 12 राशियों के जातकों के जीवन में बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा।

Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का खास महत्व है, जिनमें से एक हैं चंद्र देव। चंद्र देव को मन, माता, बुद्धिमता, मस्तिष्क और स्वभाव का कारक ग्रह माना जाता है। इसके अलावा ये ग्रह मनुष्य की भावनाओं पर भी नियंत्रण करता है। माना जाता है कि जब-जब चंद्र का गोचर होता है, तो उसके कारण 12 राशियों के जातकों के जीवन में परिवर्तन आता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले आज यानी 14 नवंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर चंद्र देव ने मेष राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 16 नवंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 16 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा से पहले चंद्र देव का गोचर करना किन-किन राशियों के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

चंद्र गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

चंद्र देव का मेष राशि में गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। छात्र वर्ग का आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे वो सामने वाले व्यक्ति के सामने अपनी बातों को अच्छे से व्यक्त कर पाएंगे। जॉब कर रहे जातकों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। इसी के साथ प्रमोशन का शुभ समाचार भी मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होने से व्यापारियों की इनकम बढ़ने की संभावना है। कानूनी मामलों में बिजनेसमैन को सफलता मिल सकती है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Rahu Transit 2024: राहु से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, करियर और धन-संपत्ति में आ सकती है गिरावट!

---विज्ञापन---

तुला राशि

आज से आने वाले कुछ दिनों तक तुला राशि के जातकों के ऊपर चंद्र देव मेहरबान रहेंगे। नवग्रह की विशेष कृपा से इस राशि के लोगों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों से दुकानदारों को छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस में निवेश करना इस राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। माता-पिता के खराब स्वास्थ्य में सुधार होगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि

मन के कारक ग्रह चंद्र का गोचर करना कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। बिजनेसमैन की अटकी हुई डील पूरी हो सकती है, जिससे भविष्य में अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। दुकानदारों की सेल में इजाफा होगा, जिससे मुनाफा भी बढ़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आने वाला समय अनुकूल रहेगा। संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनकी लव लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी। 50 से ज्यादा उम्र वाले जातकों की सेहत में सुधार होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Venus Transit 2024: 18 नवंबर से बुलंद होगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा, अपने नक्षत्र में गोचर करेंगे शुक्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 14, 2024 09:26 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola