चंद्र देव 20 मई 2025, दिन मंगलवार को सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर मकर में से निकलकर शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। हालांकि इससे पहले कई बार चंद्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा, क्योंकि चंद्र मात्र सवा दो दिन में राशि और एक दिन में नक्षत्र गोचर करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को सुख, माता, भावुकता, मन, चंचलता, विचार, जल्दबाजी और क्रोध का दाता माना गया है। इसलिए जब भी चंद्र की चाल बदलती है तो सबसे पहले व्यक्ति के जीवन के इन पहलुओं पर गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं चंद्र के शनि की राशि कुंभ में गोचर करने से किन-किन राशियों के जातकों को 20 मई 2025 से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
वृषभ राशि
चंद्र गोचर का गहरा प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। लॉन्ग टर्म की प्लानिंग करने की जगह यदि अभी का सोचेंगे तो अच्छा रहेगा। अन्यथा आने वाले समय में पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। कारोबारी यात्राओं के चक्कर में थकान होगी और मुनाफे पर भी कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों का मानसिक तनाव, मां से होगी तकरार!
तुला राशि
नौकरी कर रहे जातकों ने यदि फोकस के साथ काम नहीं किया तो एग्जाम में फेल भी हो सकते हैं। उम्रदराज जातकों के लिए ट्रैवल करना मई माह में सही नहीं रहेगा। गंभीर चोट लग सकती है। तुला राशि के जातक बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। अन्यथा बड़ा घाटा होगा। विवाहित जातकों की लव लाइफ पर चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। आए-दिन घर में लड़ाई-झगड़े होंगे।
कुंभ राशि
20 मई से विवाहित जातकों को अपने रिश्ते को लेकर सतर्क रहना होगा। अन्यथा किसी बाहरी इंसान के कारण रिश्ता टूट भी सकता है। बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और किसी भी बाहरी इंसान पर भरोसा न करें। नौकरी कर रहे जातकों का बॉस से झगड़ा हो सकता है। यदि सही समय पर आपने अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं किया तो बात ज्यादा बिगड़ सकती है। हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, उनकी सेहत मई माह में बहुत ज्यादा खराब रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
8 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines