Capricorn Horoscope 2025
विज्ञापन

Video: ग्रहों के राजा 'सूर्य' बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों का मानसिक तनाव, मां से होगी तकरार!

सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण अप्रैल और मई माह में कुछ राशियों के जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 15 मई 2025 तक किस राशि की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्थिति पर सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

सूर्य देव ने 14 अप्रैल 2025 को मकर राशि के जातकों की कुंडली के चौथे भाव में सुख स्थान के स्थान पर गोचर कर लिया है। सूर्य देव 15 मई 2025 तक मकर राशि के इसी स्थान पर विराजमान रहेंगे। इसके अलावा इस समय शनि ग्रह सूर्य देव से 12वें स्थान में राहु, बुध और शुक्र के साथ चतुग्रही योग बना रहे हैं। ऐसे में मकर राशि के लोगों को मिलाजुले परिणाम प्राप्त होंगे। मानसिक तनाव और अशांति आपको महसूस होगी। जिन लोगों की माता की उम्र 60 साल से अधिक है, उनके स्वास्थ्य की चिंता भी परेशान कर सकती है। मां के साथ टकराव या बहस होने की भी संभावना है।

जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से तकरार हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। घर-गृहस्थी, संपत्ति और भूमि से संबंधित मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। हृदय संबंधित रोगियों को अपना खास ध्यान रखना होगा। खासकर यात्रा करते समय अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।

विज्ञापन

हालांकि इन सभी परेशानियों से मकर राशि के जातक बच सकते हैं। सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए उन्हें नियमित कुछ उपाय करने होंगे। यदि आप उन प्रभावशाली उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ