जल तत्व के देवता चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि चंद्र यानी चंद्रमा व्यक्ति के मन, मां से संबंध, आत्मविश्वास और मनोबल का नियंत्रण करते हैं। जिन लोगों के ऊपर चंद्र देव मेहरबान होते हैं, उन्हें भौतिक सुख, आर्थिक लाभ, लव लाइफ में खुशियां और अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 13 अप्रैल 2025 को सुबह 07:38 मिनट पर चंद्र देव ने कन्या में से निकलकर तुला राशि में गोचर कर लिया है। चलिए जानते हैं आज सुबह चंद्र की बदली चाल से किन-किन राशियों के लोगों के घर में खुशियों का वास होगा।
मेष राशि
चंद्र की बदली चाल से मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पिछले साल यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो इस माह आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। अप्रैल माह खत्म होने से पहले विवाह योग्य जातकों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। उम्रदराज जातकों का मानसिक तनाव कम होगा। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके घर में नए मेहमान का आगमन होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बढ़ेंगी इस राशि के लोगों की मुश्किलें, शॉर्टकट लेने से बचें!
कर्क राशि
आने वाला समय कर्क राशि के लोगों के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। कारोबारियों का आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। पिछले कुछ समय से यदि आप खुद का घर खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है तो इस माह आपका ये सपना पूर्ण हो सकता है।
धनु राशि
मेष और कर्क के अलावा धनु राशि के जातकों को भी अप्रैल माह खत्म होने से पहले कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार जल्द ही मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। युवाओं को करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। कारोबारियों को रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा आय के नए स्रोत भी बनेंगे।
ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इस राशि के लोग न उठाएं कोई जोखिम, मंगल के कारण बढ़ेगी टेंशन!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines