Cancer Horoscope 2025

Video: 30 अप्रैल तक इस राशि के लोग न उठाएं कोई जोखिम, मंगल के कारण बढ़ेगी टेंशन!

30 अप्रैल 2025 तक कुछ राशियों के जातकों को बेहद सतर्क रहना होगा। अन्यथा उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको उस राशि के मासिक राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों की मुश्किलें अप्रैल माह में खत्म नहीं होंगी।

ग्रहों के सेनापति मंगल के कारण अप्रैल माह में कर्क राशि के जातक परेशान रहेंगे। 30 अप्रैल 2025 तक कर्क राशि के जातक किसी भी काम में जोखिम न उठाएं। अन्यथा उनकी मुश्किलें पहले से और ज्यादा बढ़ जाएंगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में विवादों से बचना होगा। निवेश करने से पहले प्लानिंग पर ध्यान दें। इस दौरान यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेश करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इसके अलावा पैसों के मामले में किसी भी तरह का रिस्क न लें।

विज्ञापन

कर्क राशि के जातक अप्रैल माह में माता-पिता और भाई-बहनों को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण रिश्तों में दूरियां आएंगी। इस माह कर्क राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। इसलिए उन्हें अपनी सेविंग पर ध्यान देना होगा। मंगल के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। वहीं जिन जातकों को पहले से हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन

मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कर्क राशि के जातक यदि इस माह कुछ विशेष उपाय करेंगे तो अच्छा रहेगा। मंगल दोष से बचने के उपायों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं…

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ