---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: आज से कम होंगी इन 3 राशियों की चिंताएं! तुला राशि में चंद्र ने किया गोचर

आज यानी 13 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 7 बजकर 38 मिनट पर चंद्र देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस समय चंद्र देव तुला राशि में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं आज सुबह चंद्र की बदली चाल किन-किन राशियों के लिए लकी रहने वाली है।

---विज्ञापन---

जल तत्व के देवता चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि चंद्र यानी चंद्रमा व्यक्ति के मन, मां से संबंध, आत्मविश्वास और मनोबल का नियंत्रण करते हैं। जिन लोगों के ऊपर चंद्र देव मेहरबान होते हैं, उन्हें भौतिक सुख, आर्थिक लाभ, लव लाइफ में खुशियां और अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 13 अप्रैल 2025 को सुबह 07:38 मिनट पर चंद्र देव ने कन्या में से निकलकर तुला राशि में गोचर कर लिया है। चलिए जानते हैं आज सुबह चंद्र की बदली चाल से किन-किन राशियों के लोगों के घर में खुशियों का वास होगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

चंद्र की बदली चाल से मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पिछले साल यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो इस माह आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। अप्रैल माह खत्म होने से पहले विवाह योग्य जातकों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। उम्रदराज जातकों का मानसिक तनाव कम होगा। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके घर में नए मेहमान का आगमन होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बढ़ेंगी इस राशि के लोगों की मुश्किलें, शॉर्टकट लेने से बचें!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आने वाला समय कर्क राशि के लोगों के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। कारोबारियों का आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। पिछले कुछ समय से यदि आप खुद का घर खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है तो इस माह आपका ये सपना पूर्ण हो सकता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

मेष और कर्क के अलावा धनु राशि के जातकों को भी अप्रैल माह खत्म होने से पहले कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार जल्द ही मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। युवाओं को करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। कारोबारियों को रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा आय के नए स्रोत भी बनेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इस राशि के लोग न उठाएं कोई जोखिम, मंगल के कारण बढ़ेगी टेंशन!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 13, 2025 09:28 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola