ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का उल्लेख किया गया है, जिसमें से एक चंद्र देव हैं। चंद्र को माता, सुख, मनोबल और मन आदि का नियंत्रण ग्रह माना जाता है, जो सबसे तेज गति से राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 मार्च 2025 को दोपहर 4 बजकर 47 मिनट पर चंद्र देव ने मीन राशि में कदम रखा था, जहां पर वह 30 मार्च 2025, दिन रविवार को दोपहर 04:34 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं बीते दिनों चंद्र की बदली चाल से अब किन-किन राशियों के जातकों के जीवन में टेंशन बढ़ने वाली है।
चंद्र गोचर का राशियों पर अशुभ प्रभाव
मेष राशि
चंद्र की बदली चाल से मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा हानि होने की संभावना है। जो लोग अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उनका मन स्टडी में नहीं लगेगा। गलत चीजों की तरफ मन भटक सकता है। साझेदारी में काम कर रहे जातकों को बिजनेस में नुकसान होगा। कोई बड़ी पेमेंट अटक जाएगी, जिसके कारण लोन लेने की नौबत आ सकती है। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनके पार्टनर का घरवालों से झगड़ा होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है, तो वो दो से तीन दिन के लिए टल सकता है।
ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें किन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन?
धनु राशि
जन्म कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत न होने के कारण धनु राशि के जातकों का तनाव बढ़ेगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और सिरदर्द की समस्या रहेगी। विवाहित कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति का आगमन होगा, जिसके कारण आए-दिन उनके घर में क्लेश होंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, वो अपने काम के प्रति लापरवाही न दिखाएं। जिन लोगों की उम्र 70 से 80 के बीच है, उनको गले में कोई समस्या हो सकती है। यदि सही समय पर डॉक्टर को नहीं दिखाया, तो अच्छा-खासा खर्चा होगा।
कुंभ राशि
बीते दिनों चंद्र का गोचर करना कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी नहीं रहने वाला है। किसी दोस्त से पैसे उधार ले रखे हैं, तो जल्द से जल्द उसे धन दे दें। नहीं तो वो आपके ऊपर केस भी कर सकता है। जमीन से जुड़ा कोई भी सौदा इस समय न करें। पैसे डूब सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को जॉब से निकाला जाएगा, जिसके कारण वो परेशान रहेंगे। इसके अलावा सेहत भी खराब हो सकती है। मार्च माह खत्म होने से पहले युवाओं का एक्सीडेंट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
23 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines