---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें किन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन?

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज है। ये ग्रहण मीन राशि में लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसका असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ नहीं रहने वाला है।

---विज्ञापन---

शास्त्रों में ग्रहण का खास महत्व है, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी होता है। जब पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो ऐसे में धरती पर सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंचता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आज यानी 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, आज 29 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा।

हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में, जिनके लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अशुभ रहने वाला है।

---विज्ञापन---

सूर्य ग्रहण का राशियों पर नकारात्मक प्रभाव

मिथुन राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। आने वाले दिनों में इन्हें हर मामले में सतर्क रहना होगा। नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आएंगे। ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण समय पर टारगेट पूरा नहीं हो पाएगा। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान होगा, जिसके बाद उन्हें लोन लेना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Shani Amavasya 2025: आज शनि अमावस्या के दिन इन 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़! बन रहा है दुर्लभ संयोग

---विज्ञापन---

कन्या राशि

सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है। बॉस से अनबन हो सकती है, जिसके कारण प्रमोशन में देरी आएगी। उम्रदराज जातकों को अपनी हेल्थ पर खास ध्यान देना होगा। नहीं तो हार्ट की समस्या हो सकती है। जिन लोगों का खुद का काम है, उन्हें धन हानि होगी। दोस्तों के साथ दो से तीन दिन के लिए घूमने जाना इस समय सही नहीं रहेगा। कपल और घरवालों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न होंगी।

मीन राशि

यह ग्रहण और गोचर मीन राशि में होने वाला है, जिसके कारण इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लव लाइफ में टेंशन बनी रहेगी, जिसके कारण किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापारियों को उनका पार्टनर धोखा दे सकता है। दुकानदार पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। लेन-देन करते समय बेहद सतर्क रहें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: आज रात 11:01 मिनट से इस राशि पर खत्म होगी शनि की ढैय्या, अब बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 29, 2025 09:45 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola