ज्योतिष दृष्टि से अप्रैल माह का हर एक दिन बेहद खास है, क्योंकि प्रत्येक दिन किसी न किसी योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव भी हो रहा है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 12 अप्रैल 2025, दिन शनिवार को चैत्र पूर्णिमा मनाई जाएगी। प्राचीन काल में चैत्र माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है।
चैत्र पूर्णिमा से दो दिन पहले 10 अप्रैल 2025, दिन बृहस्पतिवार को शाम 7 बजकर 4 मिनट पर चंद्र देव सिंह राशि में से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा से पहले चंद्र की बदली चाल से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होने की संभावना अधिक है।
अप्रैल में 3 राशियों को होगा बंपर फायदा!
वृषभ राशि
आने वाला समय वृषभ राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के एक के बाद एक कई मौके मिलेंगे। कारोबारियों को अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। नई डील के फाइनल होने से अप्रैल माह में उन्हें तगड़ा मुनाफा होगा। हाल ही में जिन लोगों का बड़ा एक्सीडेंट हुआ है या गंभीर चोट लगी है, उनकी सेहत में काफी सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- Video: बार-बार लगती है नजर या पड़ जाते हैं बीमार? तो रविवार को करें ये 3 उपाय
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह यादगार रहेगा। जहां एक तरफ नौकरीपेशा लोगों का समाज में नाम होगा। वहीं दूसरी तरफ कारोबारियों को पुराने कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। युवा वर्ग परिवारवालों के साथ पुराने पलों को याद करेंगे, तो अच्छा रहेगा। इससे उनका तनाव कम होगा और मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। उम्मीद है कि इस बार उन्हें एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे।
कन्या राशि
चैत्र पूर्णिमा से पहले चंद देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसलिए संभावना है कि इस गोचर का लाभ सबसे ज्यादा कन्या राशि के लोगों को ही होगा। बीते दिनों पड़ोसियों से अनबन हुई थी, तो बातचीत करने से मनमुटाव दूर होंगे। कारोबारियों को एक के बाद एक कई नए ऑर्डर मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तरह सामान्य हो जाएगी। इसके अलावा युवाओं के करियर को नई दिशा मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
8 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines