हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chaitra Navratri: नवरात्रि में आएंगे इतने सारे शुभ मुहूर्त, चाहे जो कार्य शुरू करें, सभी में मिलेगी सफलता

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: इस बार चैत्र नवरात्रि बहुत ही दुर्लभ संयोगों में आरंभ हो रही है। पंचांग की गणना के अनुसार नवरात्रि की शुरूआत ही ब्रह्म और शुक्ल योग में होगी। इस दिन बुधवार भी रहेगा और मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आएगी। शास्त्रों के अनुसार ऐसा होना सभी के लिए शुभ और सुखदायी रहेगा।

नए संवत का भी होगा आरंभ

ज्योतिषियों के अनुसार इस चैत्र नवरात्रि से ही पिंगल नामक संवत भी आरंभ होने जा रहा है। नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग सहित कई अन्य शुभ योग बन रहे हैं जो इसे अधिक फलदायी बना रहे हैं। प्रतिपदा मंगलवार को रात्रि 10 बजे बाद आरंभ होगी। परन्तु हिंदू धर्म में उगते सूर्य की मान्यता होने के कारण अगले दिन से ही नवरात्रि स्थापना मानी जाएगी। जानिए कब है चैत्र नवरात्रि और कौन-कौनसे शुभ योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना

चैत्र नवरात्रि तिथि एवं मुहूर्त (Chaitra Navratri Date and Muhurat)

चैत्र नवरात्रि आरंभ होने का समय – 21 मार्च 2023, मंगलवार को रात्रि 10.52 बजे
22 मार्च 2023 – नवरात्रि घटस्थापना, प्रथम नवरात्र एवं मां शैलपुत्री की पूजा, गुड़ी पड़वा, नया संवत आरंभ
23 मार्च 2023 – दूसरा नवरात्रा एवं मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
24 मार्च 2023 – तीसरा नवरात्रा एवं मां चंद्रघंटा की पूजा
25 मार्च 2023 – चौथा नवरात्रा एवं मां कूष्मांडा की पूजा
26 मार्च 2023 – पांचवा नवरात्रा एवं मां स्कंदमाता की पूजा
27 मार्च 2023 – छठा नवरात्रा एवं मां कात्यायनी की पूजा
28 मार्च 2023 – सातवां नवरात्रा एवं मां कालरात्रि की पूजा
29 मार्च 2023 – आठवां नवरात्रा एवं मां महागौरी की पूजा
30 मार्च 2023 – नवां नवरात्रा एवं मां महागौरी की पूजा, रामनवमी, स्वामीनारायण जयंती,
चैत्र नवरात्रि समापन का समय – 30 मार्च. 2023, गुरुवार को रात्रि 11.30 बजे

यह भी पढ़ें: सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना

कब, कौनसे योग बन रहे हैं

नवरात्रि में कई शुभ योग बन रहे हैं। इनमें सर्वार्थसिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग तथा गुरु पुष्य योग बन रहे हैं। पंचांग की गणना के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग 23 मार्च, 27 मार्च और 30 मार्च को होगा। अमृत सिद्धि योग 27 मार्च और 30 मार्च को होगा। रवि योग 24 मार्च, 26 मार्च और 29 मार्च को होगा। गुरु पुष्य योग 30 मार्च को होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें