Swapna Shastra: सपने में दिखाई देती है चे खास चीज, तो जल्द बन सकते हैं करोड़पति

Chaitra Navratri 2024 Dreaming Ma Durga : स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपके सपने में ये खास चीज दिखाई देती है, तो आपकी किस्मत जल्द चमकने वाली है। तो आज इस खबर में उन खास सपनों के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं।

Swapna Shastra

Chaitra Navratri 2024 Dreaming Ma Durga : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है ऐसे में लोगों के मन में माता रानी को लेकर श्रद्धा बनी हुई है। सभी लोग माता रानी की भक्ति में लीन है। यहां तक की लोगों को सपने में भी माता रानी दिखाई देने लगती हैं। लेकिन क्या आपको पता है सपने में मां दुर्गा को देखने का क्या मतलब होता है। अगर नहीं तो आज इस खबर में जानेंगे कि सपने में मां दुर्गा को देखने का क्या-क्या मतलब होता है।

विज्ञापन

सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप नवरात्रि के 9 दिनों में किसी भी दिन रात्रि में सोते समय सपने में शेर पर सवार मां दुर्गा को देखते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ है। सपने में मां दुर्गा को देखने का मतलब आपका भाग्य आपके साथ है। जल्द आपकी किस्मत बदलने वाली है। साथ ही कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

विज्ञापन

सपने में खड़े हुए शेर को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में मां दुर्गा का वाहन शेर को देखते हैं तो इसका मतलब आपकी किस्मत आपके द्वार पर खड़ी है। ऐसी मान्यता है कि सपने में शेर को देखने का मतलब आपकी पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। साथ ही मां दुर्गा का आशीर्वाद भी मिलेगा। रातों रात करोड़पति बन सकते हैं।

सपने में सफेद शेर दिखना

नवरात्रि के दौरान यदि आपके सपने में सफेद शेर दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सपने में सफेद शेर दिखाई देने का मतलब जीवन की सारी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। कारोबार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ