---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

ग्रहों में होने वाला है बड़ा बदलाव, 5 राशियों की संवर जाएगी जिंदगी

Shukra Mangal Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ दिन बाद मंगल और शुक्र दोनों ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं, दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों का भाग्य बिल्कुल बदल जाएगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

 Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों का सेनापति मंगल ग्रह को कहा जाता है। साथ ही मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, भूमि, शौर्य, पराक्रम और शक्ति का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, मेष और वृषभ राशि वाले लोगों का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह को माना गया है। साथ ही मकर राशि में मंगल उच्च होता है और कर्क मंगल की नीच राशि है। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र देव को भौतिक सुख, भोग-विलास, कला, प्रतिभा, शौहरत, रोमांस, काम और फैशन का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र देव वृषभ और तुला राशि वाले लोगों के स्वामी ग्रह हैं, साथ ही शुक्र देव की उच्च राशि मीन है और नीच राशि कन्या है।

ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल ग्रह 23 अप्रैल को अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. साथ ही शुक्र देव भी 25 अप्रैल को अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल और शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों का भाग्योदय होने वाला है। साथ ही उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि शुक्र और मंगल के गोचर से किन-किन राशियों को लाभ पहुंचने वाला है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों का बहुत जल्द भाग्य बदलने वाला है।

जो लोग नौकरी या कारोबार कर रहे हैं उनको तरक्की मिल सकती है।

---विज्ञापन---

इनकम के नए-नए स्रोत बनेंगे।

कार्यक्षेत्र में विसार होगा।

---विज्ञापन---

वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

वृषभ राशि

मंगल और शुक्र के गोचर से वृषभ राशि वाले लोगों की किस्मत साथ देगी।

---विज्ञापन---

अचानक जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे।

नौकरी और कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है।

---विज्ञापन---

आय में वृद्धि होने की संभावना है।

कार्य को लेकर थोड़ी व्यस्तता रहेगी।

---विज्ञापन---

जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मंगल और शुक्र का गोचर शुभ फलदायी रहेगा।

---विज्ञापन---

शुक्र और मंगल के गोचर के दौरान लाभ ही लाभ होगा।

अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

---विज्ञापन---

जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।

कारोबार में लाभ ही लाभ होगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए दो ग्रहों का गोचर बहुत ही शुभ रहेगा।

इस दौरान आपको पुरानी से पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामले में परेशान हैं उनको सफलता मिल सकती है।

नई नौकरी मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह गोचर अनुकूल साबित होगा।

इस दौरान आपके पास धन का आगमन होगा।

खर्च बढ़ सकते हैं। साथ ही आय में वृद्धि होगी।

परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

भाग्य का साथ मिलेगा और सभी तरह की बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2024 पर बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अपार धन लाभ

यह भी पढ़ें- अष्टमी पर बन रहा है रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, इन 3 राशियों की होगी चांदी!

यह भी पढ़ें- 3 दिन बाद ग्रहों के राजकुमार की बदलेगी चाल, अब ये 3 राशि के लोग हो जाएंगे मालामाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Apr 15, 2024 04:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola