Career Astrology Predictions: करियर में असफलता का कारण कुंडली में है छिपा, कहीं ये ग्रह तो नहीं बन रहे बाधा

Career Astrology Predictions: कड़ी मेहनत के बावजूद हर किसी को समान सफलता नहीं मिलती है. ज्योतिष के अनुसार इसका कारण कुंडली का दशम भाव और ग्रहों की स्थिति हो सकती है. आइए जानते हैं, करियर में बाधा डालने वाले कुंडली के ग्रह और दोष क्या हैं?

Career-Astrology-Predictions

Career Astrology Predictions: कड़ी मेहनत तो बहुत लोग करते हैं, क्या सभी को एक समान सफलता मिलती है. नहीं, ऐसा नहीं है. किसी कम तो किसी को मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलती है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इसका कारण कुंडली का दशम भाव यानी कर्म भाव और उससे जुड़े ग्रह हो सकते हैं. आइए कुंडली अध्ययन कर खुद से जानते हैं कि करियर और सफलता में रोड़े अटकाने वाले ग्रह और दोष कौन-से हैं?

विज्ञापन

दशम भाव है बेहद अहम

किसी भी कुंडली का दशम भाव व्यक्ति के कामकाज, नौकरी, कारोबार आदि के बारे में बतलाता है. इसलिए इसे कर्म स्थान कहते हैं. इस भाव और इस भाव के स्वामी यानी दशमेश को कमजोर नहीं होना चाहिए. दशमेश के 6ठें, 8वें या 12वें भाव में बैठ जाने से करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. वहीं, इस भाव पर राहु, केतु और शनि की नकारात्मक दृष्टि से नौकरी छूटने का डर रहता है.

विज्ञापन

ये ग्रह बनते हैं करियर में बाधा

शनि को ज्योतिष में कर्म का नियंत्रक ग्रह माना गया है. इनके नीच या वक्री होने से मेहनत का फल देर से मिलता है या नहीं मिलता है. वहीं, शनि पर राहु-केतु दृष्टि से काम का श्रेय दूसरे लोग ले जाते हैं. सूर्य के कमजोर होने से काम में वो सम्मान नहीं मिलता है, जो मिलना चाहिए. बॉस और सीनियर का सपोर्ट भी नहीं मिलता है. जिन लोगों का बुध कमजोर होता है, वे कारोबार में प्रायः सफल नहीं होते हैं. पीड़ित बुध के कारण अक्सर फैसले गलत होते हैं और घाटा होता है.

विज्ञापन

दशा और कुंडली दोष

यह देखा गया है कि जब कुंडली के 6ठें, 8वें या 12वें भाव के स्वामियों की महादशा या अंतर्दशा चल रही होती है, तो बनता हुआ काम भी बिगड़ जाता है. चलता हुआ काम अटक जाता है. वहीं, कुंडली में पितृ दोष, ग्रहण दोष, अंगारक दोष आदि होने पर करियर की ग्रोथ रुक जाती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ