---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budhwar Ke Upay: बुधवार को इन उपायों से खुश होते हैं विघ्नहर्ता, जीवन में चल रही समस्याओं से मिलता है छुटकारा

Budhwar Ke Upay: आज साल 2022 के अगस्त महीने तीसरा और भादो महीने का पहला बुधवार (Wednesday) है। बुधवार के दिन का संबंध जहां बुध ग्रह से माना जाता है वहीं यह दिन विघ्नहर्ता गणेश जी (Ganesh Ji) को समर्पित है। इस भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत रखने […]

---विज्ञापन---

Budhwar Ke Upay: आज साल 2022 के अगस्त महीने तीसरा और भादो महीने का पहला बुधवार (Wednesday) है। बुधवार के दिन का संबंध जहां बुध ग्रह से माना जाता है वहीं यह दिन विघ्नहर्ता गणेश जी (Ganesh Ji) को समर्पित है। इस भगवान गणेश की खास पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले श्री गणेश का आह्वान किया जाता है।

समस्त देवी-देवताओं में भगवान गणेश का स्थान सर्वप्रथम होता है। इसलिए उन्हें प्रथम पूजनीय देवता कहा जाता है और हर शुभ-मांगलिक कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है क्योंकि इनकी पूजा करने से भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

भगवान गणेश को सुखकर्ता, दुखहर्ता कहा गया है। मान्यता के मुताबिक बुधवार के दिन सच्चे मन से आराधना से भगवान श्री गणेश जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी कष्टों तथा परेशानियों को दूर करते हैं। साथ ही जातक के सभी समस्याओं का जल्द समाधान हो जाता है।

मान्यता के मुताबिक अगर पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ बुधवार को गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाए तो जीवन की परेशानियां जल्द समाप्त होने लगती है। यदि किसी कार्य में लगातार बाधाएं उत्पन्न हो रही है और बार-बार उस कार्य में आपको असफलता का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें।

---विज्ञापन---

बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)

  • प्रात:काल स्नान करने के बाद भगवान गणेश फूल, कपूर, रोली, चंदन और इत्यादि अर्पित करें।
  • गणेश जी को घी, गुड़ और लड्डू के साथ मोदक का भोग भी लगाएं।
  • पूजा में दुर्वा की 11 या 21 गांठे भगवान गणेश को अर्पित करे और धूप-दीप दिखाएं।
  • ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • गणेश चालीसा का भी पाठ करना चाहिए।
  • बुधवार के ​दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से मानसिक तनाव काम होता है।
  • बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़ा पहनना अच्छा माना जाता है। यदि हरे रंग के कपड़े न हो तो हरे रंग के रुमाल का भी उपयोग किया जा सकता है।
  • बुधवार के दिन जरूरतमंद को हरी मूंग की दान करना काफी लाभकारी होता है।

First published on: Aug 17, 2022 05:53 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola