Budhaditya Yog Rashfial: द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की सुबह में 7 बजकर कर 58 मिनट पर सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगी. सूर्य की इस कन्या संक्रांति से एक बेहद शक्तिशाली बुधादित्य योग का निर्माण होगा. क्योंकि, कन्या राशि बुध पहले से ही उच्च होकर बैठे और भद्र राजयोग का निर्माण कर रहे हैं.
आपको बता दें कि सूर्य और बुध तो लगभग हर महीने किसी न किसी राशि में युति करते रहते हैं. लेकिन 17 सितंबर से बनने वाली यह युति साल 2026 की सबसे शक्तिशाली युति हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि कन्या राशि में बनने वाला बुधादित्य योग दुर्लभ है और बेहद खास है, क्योंकि यह बुध की स्वराशि और उच्च राशि है, जिसमें वे सबसे ज्यादा शक्तिशाली और शुभ फलदायी होते हैं. आइए जानते हैं, यह बुधादित्य किन 5 राशियों के लिए सबसे अधिक फलदायी है?
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar Rashifal: राहु का मकर गोचर इन 5 राशियों के लिए लाभकारी, जून 2028 तक बरसेगी धन-धान्य की कृपा
बुधादित्य योग वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए कन्या राशि में बनने वाला बुधादित्य योग अचानक सफलता दिलाएगा. यह इस राशि के पांचवें भाव में बन रहा है, जो बुद्धि, उच्च शिक्षा, संतान, प्रेम, शेयर बाजार आदि से जुड़ा है. क्रिएटिव फील्ड के लोग अधिक लाभ में रहेंगे. म्यूचुअल फंड और कमोडिटी के निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है. स्टूडेंट जातक एग्जाम में बेहतर करेंगे. नई जॉब लग सकती है. धन की आमद तेज होगी.
बुधादित्य योग मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के स्वामी बुध ही हैं. यह बुधादित्य योग इस राशि के चौथे भाव में बन रहा है, जो सुख, वाहन, संपत्ति और माता का भाव है. इस योग से मिथुन राशि के घरेलू और प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर पॉजिटिव असर होगा. मकान-दुकान, वाहन-गाड़ी खरीदने के योग बन सकते हैं. माता जी का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा. उनकी तबीयत सही रहेगी. वर्क फ्रॉम के लोग अधिक लाभान्वित होंगे.
बुधादित्य योग का सिंह राशिफल
यह बुधादित्य योग सिंह राशि के दूसरे भाव में बन रहा है, जो धन और वाणी का भाव है. यह समय इस राशि के जातकों के लिए कुबेर का वरदान साबित हो सकता है. बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट और घरेलू काम-धंधे से अधिक लाभ होगा. बैंक बैलेंस में अचानक धन बढ़ेगा, जो सेल्स, मार्केटिंग, कंसल्टेंसी के काम से आएगा. पारिवारिक विवाद खत्म होने के योग बन रहे हैं. रिश्तेदारों से रिश्ते मधुर बनेंगे.
बुधादित्य योग कन्या राशिफल
यह बुधादित्य राजयोग कन्या राशि में बन रहा है यानी लग्न भाव में, जो व्यक्तित्व का घर है. इसलिए इस राजयोग का सबसे अधिक असर इसी राशि के जातकों पर होने के योग हैं. आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा. वाणी में आकर्षण बढ़ेगा. मानसिक तीव्रता और स्पष्टता अच्छी होगी. जॉब में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. वाणिज्य-व्यवसाय में लाभ होगा. आपकी ऊर्जा से और भी लोग प्रभावित होंगे.
बुधादित्य योग धनु राशिफल
धनु राशि के लिए यह राजयोग दसवें भाव में बन रहा है, जो कर्म, करियर, नौकरी और बिजनेस का भाव है. इससे इस राशि के जातकों के करियर-कारोबार, धंधे में तेजी आएगी. आप नया स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को, जो नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, उनको मनचाही जॉब मिल सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले सफलता पा सकते हैं. परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines