Budhaditya Yog Rashifal: बुध के कर्क गोचर से बना 'बुधादित्य योग', खुलेंगे इन 5 राशियों के लिए तरक्की और धन के रास्ते

Budhaditya Yog Rashifal: 5 अगस्त की शाम में बुध ने कर्क राशि में गोचर कर लिया है. इससे न केवल बुधादित्य योग बल्कि शक्तिशाली त्रिग्रही योग भी बना है, जो 5 राशियों के लिए करियर, धन और तरक्की के मजबूत योग बना सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Budhaditya-Yog-Rashifal

Budhaditya Yog Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 5 अगस्त 2026 को शाम 7:58 बजे बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कर्क राशि में पहले से विराजमान सूर्य के साथ बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण किया है. वहीं, इसी राशि में स्थित गुरु के कारण गुरु-आदित्य योग भी प्रभावी है. सूर्य, गुरु और बुध की उपस्थिति से शक्तिशाली त्रिग्रही योग भी निर्मित हो गया है. वैदिक ज्योतिष में यह ग्रह संयोग बहुत विशेष माना गया है, जो बुद्धि, निर्णय क्षमता, कम्युनिकेशन, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक प्रगति के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है.

विज्ञापन

ज्योतिषचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध के इस राशि परिवर्तन का असर करियर, जॉब, बिजनेस, व्यापार, बैंकिंग, अकाउंटिंग, मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, लेखन, शिक्षा, आईटी, डिजिटल बिजनेस, रिसर्च, कंसल्टिंग, नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है. रुके हुए काम तेज गति पकड़ सकते हैं. इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन, मीटिंग और नेगोशिएशन में सफलता मिलने के भी योग प्रबल बनेंगे. नई पार्टनरशिप, लाभदायक कॉन्टैक्ट, इनकम के नए स्रोत, प्रमोशन, पहचान और आर्थिक प्रगति के अवसर भी मजबूत होंगे. बुध के इस राशि गोचर से बने बुधादित्य योग का असर यूं तो सभी राशियों पर काफी गहरा और व्यापक होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह काफी फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए तरक्की और धन के रास्ते खुल सकते हैं?

विज्ञापन

बुध गोचर कर्क राशिफल

बुधादित्य योग का सबसे मजबूत असर कर्क राशि के जातकों पर पड़ सकता है. करियर में नई दिशा मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी बात को महत्व मिलेगा. सीनियर्स आपके काम से खुश रह सकते हैं. प्रमोशन या नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. रुका हुआ पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी. इनकम बढ़ाने का नया मौका हाथ लग सकता है. परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है. लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. लव रिलेशनशिप में भरोसा पहले से मजबूत होगा. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू, प्रोजेक्ट या कॉम्पिटिटिव एग्जाम में अच्छी खबर मिल सकती है. सोशल इमेज बेहतर होगी. पुराने कॉन्टैक्ट भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकते हैं. धैर्य और स्मार्ट प्लानिंग आपको आगे ले जाएगी.

विज्ञापन

बुध गोचर सिंह राशिफल

बुधादित्य योग सिंह राशि के जातकों के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकता है. लंबे समय से रुकी योजना आगे बढ़ सकती है. करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी लीडरशिप की तारीफ होगी. नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. बिजनेस में नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं. विदेशी संपर्क से भी लाभ मिलने के योग हैं. खर्चों पर कंट्रोल बना रहेगा. बचत बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा. परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा. लव रिलेशनशिप में दूरियां कम हो सकती हैं. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की नई प्लानिंग बन सकती है. स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर मजबूत रहेगा. यात्रा से भी फायदा मिलने की संभावना है. आत्मविश्वास बनाए रखेंगे तो सफलता और बड़ी होगी.

बुध गोचर कन्या राशिफल

बुध कन्या के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए यह योग इस राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी रह सकता है. करियर में शानदार ग्रोथ के संकेत हैं. वर्क प्लेस पर आपकी परफॉर्मेंस नोटिस होगी. नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. बिजनेस में नेटवर्किंग बड़ा फायदा दे सकती है. डिजिटल बिजनेस और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं. निवेश से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा. लाइफ पार्टनर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएंगे. लव रिलेशनशिप में रिश्ते और मजबूत होंगे. स्टूडेंट्स को रिसर्च, राइटिंग या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. नई स्किल सीखना भविष्य में लाभ देगा. जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

बुध गोचर तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय पहचान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. करियर में नई अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत रंग लाएगी. सीनियर्स का भरोसा मजबूत होगा. बिजनेस में नई पार्टनरशिप से लाभ मिलने के संकेत हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. इनकम में सुधार के अच्छे योग हैं. रुके हुए डॉक्यूमेंट या सरकारी काम पूरे हो सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. लव रिलेशनशिप में खुलकर बातचीत होगी. लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल पहले से बेहतर रहेगा. स्टूडेंट्स को नई दिशा मिल सकती है. छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी. सोशल नेटवर्क मजबूत होगा. सही समय पर लिया गया फैसला भविष्य बदल सकता है.

विज्ञापन

बुध गोचर मीन राशिफल

बुधादित्य योग मीन राशि के जातकों की क्रिएटिव सोच को नई उड़ान दे सकता है. करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं. कंटेंट क्रिएशन, मीडिया, शिक्षा और आईटी से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. वर्क प्लेस पर आपके आइडिया पसंद किए जाएंगे. बिजनेस में नई रणनीति सफल हो सकती है. रुका हुआ प्रोजेक्ट फिर से शुरू होने के योग हैं. इनकम में धीरे-धीरे सुधार दिखाई देगा. परिवार में कोई अच्छी खबर खुशी दे सकती है. लव रिलेशनशिप में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा. लाइफ पार्टनर का सहयोग हर कदम पर मिलेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बड़ा फायदा दे सकती है. निवेश सोच-समझकर करें. संयम और फोकस बनाए रखेंगे तो यह समय आपके लिए यादगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ