Budhaditya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज 21 मार्च 2024 को बुध देवता कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि इस समय कुंभ राशि में सूर्य देवता पहले से ही विराजमान है। ऐसे में आज कुंभ राशि में बुध और सूर्य दोनों साथ आएंगे। जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध और सूर्य एक साथ एक समय में होते हैं, तो इससे बुधादित्य योग बनता है। ये योग कई राशियों के लिए अच्छा रहता है। इससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। इसके अलावा उसके सभी कार्य एक के बाद एक पूरे होने लगते हैं। आइए जानते हैं इस बार बुधादित्य योग से किन तीन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2024: होली के बाद मेष राशि में होगा बुध का गोचर, इन 3 राशि को हो सकती है धन हानि
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा रह सकता है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा आज आपको कारोबार में मुनाफा भी हो सकता है। वहीं आज आपका जीवनसाथी आपको कहीं बाहर घूमने भी लेकर जा सकता है। वहां आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, जिससे आपको एक दूसरे के ओर अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। वहीं आज आपको धन लाभ भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने कारोबार में धन लाभ भी हो सकता है। वहीं अगर आप शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आज आपकी तलाश पूरी होने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा नौकरीपेशा लोग आज ऑफिस में अपनी उपलब्धियों से प्रसन्न रहेंगे। इसी के साथ बॉस आपकी तारीफ भी करेगा, जिससे आप पूरे दिन खुश रहेंगे।
मीन राशि
कुंडली में बुधादित्य योग के कारण मीन राशि वाले लोग आज पूरे दिन खुश रहेंगे। आज आप जिस भी जगह अपना पैसा लगाना चाहते हैं, लगा दें। क्योंकि परिस्थिति आज आपके अनुकूल रहेंगी। इसके अलावा शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। वहीं ऑफिस में आपको अपने अच्छे व्यवहार के चलते मान-सम्मान भी मिल सकता है। इसके अलावा बॉस आपकी सैलरी भी बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें- मार्च में सूर्य-राहु मिलकर बनाएंगे ग्रहण योग, 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगी टेंशन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines