Budh Gochar 2024: होली के बाद मेष राशि में होगा बुध का गोचर, इन 3 राशि को हो सकती है धन हानि

Budh Gochar 2024: बुध देवता को बुद्धि, धन और मान-सम्मान आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि जब भी बुध ग्रह का राशि में गोचर होता है, तो इससे सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इस बार बुध के गोचर से किन तीन राशि पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

Budh Gochar 2024

Budh Gochar 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, बुध देवता को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसके अलावा उन्हें बुद्धि, चंचलता, वाणी, एकाग्रता, व्यापार और सौंदर्य का कारक ग्रह भी माना जाता है। इसलिए जब बुध देवता अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो इससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। देशभर में इस बार होला का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। हालांकि होली के बाद एक बार फिर बुध देवता राशि परिवर्तन करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के अगले दिन 26 मार्च को प्रात काल: 03 बजकर 09 मिनट पर बुध देवता मेष राशि में गोचर करेंगे। अगले माह 9 अप्रैल 2024 की रात 09 बजकर 22 मिनट तक बुध देव मेष राशि में ही रहेंगे। इसके बाद एक बार फिर बुध देवता मीन राशि में गोचर करेंगे। हालांकि 26 मार्च को बुध देवता के गोचर से तीन राशि के जातकों को जीवन में कई परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा उन्हें धन हानि भी हो सकती है। आइए जानते हैं इससे किन तीन राशि को हानि हो सकती है।

मेष राशि

26 मार्च 2024 के बाद मेष राशि वाले जातकों को अपने शत्रुओं खासतौर पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो वो आपके हर काम में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसलिए अपने हर काम को चुपचाप करें। इसके अलावा इस समय किसी को भी पैसे उधार न दें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोग 26 मार्च 2024 से लेकर 9 अप्रैल 2024 तक सावधान रहें। खासतौर पर अपने खर्चे कम करें, नहीं तो आपको धन की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा बिगड़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस समय धन हानि हो सकती है। इसलिए किसी को भी उधार देने से बचें। इसके अलावा अगर आपका कोई शत्रु है, तो उससे सावधान रहें, क्योंकि वो आपको परेशान कर सकता है। अगर आपकी किसी से लड़ाई होती है, तो वाद-विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो ये मामला आपको कोर्ट कचहरी तक लेकर जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ