---विज्ञापन---

ज्योतिष

Surya-Rahu Yuti: मार्च में सूर्य-राहु मिलकर बनाएंगे ग्रहण योग, 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगी टेंशन

Surya-Rahu Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव इस समय शनि देव की राशि कुंभ में विराजमान हैं और अगले तीन दिन बाद यानी 14 मार्च 2024 को गुरु बृहस्पति की राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में 14 मार्च को राहु और सूर्य की युति होगी। जिससे ग्रहण योग का निर्माण होगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि ग्रहण योग का प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ेगा।

Surya-Rahu Yuti 2024: सभी ग्रहों में सूर्य देव को राजा माना गया है। वहीं शनि देव को सूर्य ग्रह का पुत्र माना जाता है। बता दें इस समय ग्रहों के राजा सूर्य देव अपने पुत्र की राशि कुंभ में विराजमान हैं लेकिन 14 मार्च को देव गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 14 मार्च को 2024 दिन गुरुवार को दिन में 2 बजकर 37 मिनट के बाद कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंग। मान्यता है कि सूर्य देव को आत्मा, ज्ञान, राज्य, पिता और नेत्र का कारक ग्रह माना गया है।

सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। खरमास की शुरुआत होते ही सारे शुभ काम जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश मुहूर्त का अभाव होने लगेगा। सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे तो राहु के साथ युति बनाएंगे। क्योंकि मीन राशि में राहु पहले से विराजमान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में सूर्य और राहु के युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा। बता दें ग्रहण योग का प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य और राहु की युति से बने ग्रहण योग का प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ने वाला है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य और राहु की युति थोड़े ठीक नहीं रहने वाले हैं। ग्रहण योग से संतान को लेकर चिंता की स्थिति बनी रहेगी। आंख संंबंधित समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही मानसिक तनाव की स्थित बन सकती है। वहीं जो लोग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उन्हें विजय मिल सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मिथुन राशि

ग्रहण योग का प्रभाव मिथुन राशि वाले लोगों पर शुभ रहेग। जो लोग राजनीतिक के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनको सफलता मिल सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी और कारोबार में विस्तार होंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहेगा। अचानक आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही नए-नए आय के स्रोत में विस्तार होगा। जो लोग जमीन और नया वाहन खरीदना चाहते हैं उनके सपने पूरे हो सकते हैं। लेकिन अध्ययन-अध्यापन के क्षेत्र में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। घर में किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें- 12 मार्च को होगा मंगल का बड़ा परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- राहु-केतु का हुआ राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए भारी संकट

यह भी पढ़ें- होलाष्टक में इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, शनि देव बरसाएंगे धन-दौलत

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।

First published on: Mar 11, 2024 12:30 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola