Gajalakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी राजयोग का अत्यंत शुभ संयोग, मेष, मिथुन समेत 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

Gajalakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी राजयोग का बनना बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है. इस योग के प्रभाव से धन, ऐश्वर्य और ज्ञान में वृद्धि होती है. यह शुभ योग गुरु और शुक्र के एक ही राशि में गोचर करने से बनता है.

laxmi yog.jpg
1 / 7
Gajalakshmi Rajyog Bhagyashali Rashiyan

Gajalakshmi Rajyog: कर्क राशि में 2 जून को गुरु ग्रह गोचर कर चुके हैं. इसके बाद 8 जून 2026 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं. कर्क राशि में दोनों ग्रहों के आने से इस अत्यंत शुभ गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है.

विज्ञापन

गजलक्ष्मी राजयोग राशिफल

गजलक्ष्मी राजयोग राशिफल2 / 7

गजलक्ष्मी राजयोग के बनने से धन लाभ, संपत्ति में वृद्धि और अटके हुए पैसों की प्राप्ति होती है. इस शुभ संयोग से व्यक्ति को करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है. गजलक्ष्मी राजयोग से मेष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों को लाभ होगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

मेष राशि वालों के जीवन में खुशियां का आगमन होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 7

मिथुन राशि के जातकों को अटका हुआ पैसा वापस मिलने से धनलाभ हो सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी. कारोबार में तरक्की करेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 7

कर्क राशि में इस योग का निर्माण हो रहा है. कर्क राशि में गुरु और शुक्र के होने से गजलक्ष्मी योग का बनना आपके लिए लकी होगा. कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. आर्थिक मामलों में लाभ होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि6 / 7

वृश्चिक राशि के लोगों को इस गजलक्ष्मी योग के बनने से लाभ होगा. भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. यात्रा पर जाने के योग बनेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि7 / 7

धनु राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग का बनना शुभ और भाग्यशाली सिद्ध होगा. आपको अचानक से धनलाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. घर-परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे. व्यापारियों को तगड़ा लाभ हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन