ग्रहों के राजकुमार बुध 15 मई 2025 से 8 जून 2025 तक ‘वक्री चाल’ यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। बुध की यह वक्री अवधि कुल 25 दिनों की होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध 15 मई की सुबह में 04:44 AM बजे से मेष में वक्री होंगे और 8 जून को शाम में 08:12 PM बजे मिथुन राशि में मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। आइए जानते हैं कि वक्री बुध का ज्योतिषीय महत्व क्या है, इसका प्रभाव किन राशियों पर शुभ रहेगा और ये 25 दिन किन राशियों लिए वरदान साबित हो सकते हैं?
वक्री बुध का ज्योतिषीय महत्व
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, संचार, शिक्षा और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। जब बुध वक्री होते हैं यानी अपनी उल्टी चाल चलते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। यह अक्सर इसे गलत समझा जाता है कि बुध वक्री हमेशा नुकसान देते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि यदि ये ग्रह कुंडली में शुभ स्थिति में है, तो वक्री होने पर बुध ग्रह अचानक दोगुना लाभ देते हैं।
वक्री बुध का राशियों पर असर
ज्योतिष आकलन के अनुआर, मई-जून, 2025 में बुध के वक्री काल के दौरान 7 राशियों को ऐसे लाभ मिल सकते हैं, जो उनके जीवन में सकारात्मक मोड़ ला सकते हैं। मसलन, पुराने सौदे फाइनल हो सकते हैं। कोई बड़ा क्लाइंट हाथ लग सकता है। जो धन लंबे समय से अटका हुआ था, उसकी वापसी की संभावना प्रबल रहेगी। साथ ही, अगर आप कोई नई योजना शुरू करने का सोच रहे हैं, तो यह समय बेहद अनुकूल है। ये आइए जानते हैं, किन 7 राशियों के जातकों को इस प्रकार के लाभ होने योग हैं?
ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय संचार कौशल में निखार लाएगा। आपकी बातचीत का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या किसी भी प्रकार की बातचीत में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय अनुकूल है, नए स्रोतों से आय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और सभी तथ्यों की अच्छी तरह जांच कर लें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बौद्धिक रूप से काफी सक्रियता भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी हैं। बुध की वक्री चाल आपके सोचने और बोलने के तरीके को प्रभावशाली बना देगी। आपकी तर्कशक्ति मजबूत होगी और बातचीत में आत्मविश्वास दिखेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए पुराने ग्राहकों से दोबारा संपर्क स्थापित करने का अवसर मिलेगा, जिससे मुनाफा बढ़ेगा। हालांकि, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, क्योंकि इस दौरान गलतफहमियों की संभावना बनी रहती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और कार्यक्षमता में सुधार देखने को मिलेगा। करियर के क्षेत्र में भी यह समय शुभ संकेत दे रहा है, प्रमोशन या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, नए प्रोजेक्ट्स में सफलता की संभावना प्रबल है। मानसिक रूप से आप शांति और स्थिरता अनुभव करेंगे और आपका रुझान आध्यात्मिकता तथा आत्म-विकास की ओर बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और समरसता का वातावरण बनेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। परिवार में किसी शुभ समाचार, जैसे विवाह, संपत्ति लाभ या नए सदस्य के आगमन की संभावना भी बन रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समय अनुकूल रहेगा, क्योंकि कोई पुराना सहयोगी फिर से जुड़ सकता है और साझेदारी फायदेमंद सिद्ध हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के छात्रों और शोध से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, साथ ही एकाग्रता में भी वृद्धि होगी। विदेशी यात्रा, इमिग्रेशन या अंतरराष्ट्रीय लेनदेन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। फिर भी, यह सुझाव है कि सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से जांच लें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक और करियर संबंधी उन्नति का सूचक है। पुराने निवेशों से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है, चाहे वो शेयर बाजार हो, संपत्ति या फिक्स्ड डिपॉजिट। यह नई नौकरी या खुद का व्यापार शुरू करने के लिए भी अनुकूल समय है। वर्क प्लेस पर स्थिरता बनेगी और टीम का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय आत्म-सम्मान में वृद्धि का है। आपकी मानसिक योग्यता में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही मानसिक उलझनों का समाधान मिलेगा और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर आप सही निर्णय ले पाएंगे। साथ ही, परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines