हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Surya Yuti: वृषभ संक्रांति पर बनी बुध-सूर्य की युति, अब इन 3 राशियों का सोने की तरह चमकेगा भाग्य

Budh-Surya Yuti 2026: आज सुबह सूर्य ग्रह का वृषभ राशि में गोचर हुआ है, जिसके कारण देशभर में वृषभ संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. हालांकि, सूर्य के साथ-साथ ग्रहों के राजकुमार बुध ने भी आज वृषभ राशि में गोचर किया है, जिससे दोनों ग्रहों की युति बन गई है. अब आने वाले कई दिनों तक बुध-सूर्य की युति प्रभावी रहेगी, जिसके प्रभाव और समय के बारे में आप यहां पर जानेंगे.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Budh-Surya Yuti 2026: देशभर में आज 15 मई 2026 को वृषभ संक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जो कि सूर्य ग्रह के वृषभ राशि में गोचर करने वाले दिन मनाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर सूर्य ग्रह का वृषभ राशि में गोचर हुआ है, जबकि इससे पहले सुबह 12 बजकर 34 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध का मेष से वृषभ राशि में गोचर हुआ है. ऐसे में आज एक बार फिर बुध-सूर्य ग्रह की युति बन गई है और वो भी वृषभ राशि में.

ज्योतिष शास्त्र में बुध और सूर्य ग्रह की युति का बनना एक बड़ी ज्योतिषीय घटना है, जिसका प्रभाव कई राशियों के जीवन पर आने वाले कुछ दिनों तक पड़ेगा. यहां पर आप उन 3 राशियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें आज बुध-सूर्य ग्रह की युति से लाभ होना आरंभ होने की संभावना है.

वृषभ राशि

ग्रह बुध-सूर्य की युति का वृषभ संक्रांति के दिन वृषभ राशि में बनना इस राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहेगा. जहां बिजनेसमैन को अथाह धन कमाने का मौका मिलेगा, वहीं नौकरी कर रहे जातक ऑफिस पॉलिटिक्स से बचे रहेंगे. इसके अलावा लव पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे और घर का वातावरण आपके लिए अनुकून रहेगा. सेहत की बात करें तो त्वचा से संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

कर्क राशि

वृषभ के अलावा कर्क राशि वालों के लिए भी बुध-सूर्य की युति लाभदायक रहेगी. आने वाले कुछ दिनों में जहां आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा, वहीं निजी रिश्ते भी पटरी पर आएंगे. इसके अलावा बिजनेस पार्टनर से संबंध गहरे होंगे और काम के सिलसिले में यात्रा करने का मौका मिलेगा. साथ ही पिता की तबीयत ठीक रहेगी.

विज्ञापन

तुला राशि

वृषभ और कर्क के अलावा तुला राशि वालों का भाग्य भी ग्रह बुध-सूर्य की युति से चमकेगा. जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उन्हें खूब मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. साथ ही किसी बड़ी संपत्ति का सौदा फाइनल होगा. घर की स्थिति की बात करें तो उसमें भी आने वाले दिनों में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. इसके अलावा गले से जुड़ी किसी समस्या से मुक्ति मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती से स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola