Grah Gochar 2024: 17 अक्टूबर तक ये 3 राशियां राजा के समान जिएंगी जिंदगी! बुध, शुक्र और सूर्य रहेंगे मेहरबान

Grah Gochar 2024: ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से अक्टूबर का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस माह में दो से ज्यादा ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। चलिए जानते हैं अक्टूबर में बुध, शुक्र और सूर्य किस दिन और किस समय गोचर करेंगे और उसका शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा।

Grah Gochar 2024

ग्रह गोचर का पड़ेगा शुभ प्रभाव...

Grah Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह का खास स्थान है, जिनके राशि और नक्षत्र परिवर्तन से हर एक राशि के जातक के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ता है। अक्टूबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर होगा, जिसके कारण हर एक व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल मचेगी। पंचांग के अनुसार, अगले महीने सबसे पहले 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 11:13 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 13 अक्टूबर 2024 को प्रात: काल 06:13 मिनट पर शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। माह खत्म होने से पहले ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर 2024 को प्रात: काल 07:47 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन

बुध, शुक्र और सूर्य के समय-समय पर राशि परिवर्तन करने से हर एक व्यक्ति की जिंदगी में बदलाव आएगा। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बुध, शुक्र और सूर्य का गोचर अशुभ की जगह शुभ फल प्रदान करेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

बुध, शुक्र और सूर्य के गोचर का सकारात्मक असर मेष राशि के जातकों की सेहत पर पड़ेगा। किसी पुरानी बीमारी के दर्द से इस राशि के लोगों को मुक्ति मिल सकती है। युवाओं के मन में करियर को लेकर चल रही उलझन भी खत्म हो जाएगाी और बड़ों की मदद से वो सही फैसला लेंगे। इसके अलावा नौकरीपेशा, कारोबारियों और दुकानदारों के लिए भी अक्टूबर का महीना अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति की राह में आ रही परेशानियों का समाधान मिल जाएगा, जिससे आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होगी।

विज्ञापन

तुला राशि

मेष राशि के जातकों के अलावा तुला राशि के लोगों के लिए भी बुध, शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में जो थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, उसका समाधान जल्द ही उन्हें मिल जाएगा। बड़े-बुजुर्ग स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या यदि लंबे समय से झेल रहे हैं, तो उससे छुटकारा मिलने की संभावना है। युवाओं के दिमाग में चल रही उथल-पुथल समाप्त होगी और वो मानसिक रूप से पहले के मुकाबले ज्यादा शांत व स्थिर महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

बुध, शुक्र और सूर्य के गोचर का कुंभ राशि के जातकों के ऊपर बेहद सकारात्मक असर होने की संभावना है। युवाओं के व्यवहार में नरमी आएगी, जिससे उनका संबंध दोस्तों के साथ मधुर होगा। नौकरीपेशा लोगों के काम का लोड कम होगा, जिसके कारण वो खुद को समय दे पाएंगे। साझेदारी में बिजनेस कर रहे जातकों के निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होने की संभावना है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, जिससे कुंभ राशि के जातकों का मन अगले कुछ दिनों तक प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में भी स्थिरता आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ