बुध और शुक्र के मार्गी-अस्त से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, जल्द हो जाएंगे मालामाल!

Budh Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह किसी राशि में वक्री-मार्गी या अस्त होते हैं, तो कुछ राशि के बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुध देव के मीन राशि में मार्गी और शुक्र देव के मेष राशि में अस्त होने से किन-किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

Budh Shukra Gochar 2024

Budh Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब बुद्धि के देवता बुध और भौतिक सुखों के देवता शुक्र का राशि परिवर्तन होता है, तो इससे सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

आज यानी 25 अप्रैल 2024 को बुध देवता मीन राशि में मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे। इसके दो दिन बाद 28 अप्रैल को शुक्र देवता का मेष में अस्त होगा। इस बार शुक्र और बुध दोनों ग्रहों की चाल बदलने से कई राशियों के लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। उन्हें अकस्मात धन लाभ भी मिल सकता है। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन से लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र और बुध के मार्गी-अस्त से कन्या राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। हर काम में आपका भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इसके अलावा आपकी कुंडली में धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

सिंगल लोगों के लिए जल्द ही शादी का रिश्ता आ सकता है। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ 4 से 5 दिन के लिए विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है।

धनु राशि

लंबे समय से अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अगले महीने तक आपको एक अच्छी नौकरी मिल सकती है। नई नौकरी में आपको सैलरी तो ज्यादा मिलेगी ही। इसी के साथ आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। जिन लोगों का अपना खुद का कारोबार है, उन्हें जल्द ही अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ