Akshaya Tritiya 2024: हर वर्ष वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन विशेष तौर पर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन सोना खरीदना भी शुभ होता है। माना जाता है कि जो लोग इस दिन सोना खरीदकर अपने घर लाते हैं, उन्हें धन से जुड़ी समस्या नहीं होती है। उनके घर में भी सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग का संयोग बन रहा है। इस बार गजकेसरी योग कई राशियों के लिए शुभ हो सकता है। उन्हें अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में जो जल्द ही धनवान बन सकते हैं।
मेष राशि
अक्षय तृतीया के दिन मेष राशि के लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जल्द ही आप अपने नाम पर कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। कुंडली में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया का दिन कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। इस समय आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा, जिससे जीवन में आपको सफलता भी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को अपनी मेहनत का सही फल अगले माह तक मिल सकता है। लंबे समय से अगर आप विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो अगले माह तक आपका सपना पूरा हो सकता है। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।