---विज्ञापन---

20 जनवरी को बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के लिए होगा शुभ

Budh Nakshatra Parivartan 2024: 20 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Budh Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों का राजकुमार बुध ग्रह को कहा जाता है। बुध ग्रह बुद्धि के कारक माने गए हैं। मान्यता है कि जब बुध अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है।

दृक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 20 जनवरी को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। यह नक्षत्र परिवर्तन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होने वाला है। माना जा रहा है कि यह नक्षत्र परिवर्तन 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार शाम 3 बजकर 48 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-  सूर्य और शनि दोनों ग्रह कुंभ राशि में करेंगे युति, 3 राशियों को होगा फायदा

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। जातक को करियर के क्षेत्र में बहुत जल्द सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही मनचाहा मुनाफा भी होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। 20 जनवरी के बाद घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन को शांति मिलेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 14 जनवरी को मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों की बल्ले-बल्ले

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करने से तुला राशि वालों की जिंदगी संवर जाएगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कुछ अच्छी खुशखबरी भी मिल सकती है। तुला राशि वालों की मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में शांति का माहौल बना रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास रहने वाला है। जो जातक विदेश जाकर पढ़ने के बारे में सोच रहे हैं, उनकी इच्छाएं जल्द ही पूरी होगी। साथ ही करियर में सफलता भी मिलेगी। जो जातक कुंवारे हैं उनके लिए रिश्तों की बात चल सकती है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। साथ ही कारोबार में उन्नति होगा।

यह भी पढ़ें- फरवरी में मंगल करेंगे मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

(Xanax)

First published on: Jan 09, 2024 05:21 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola