हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Mangal Yog: सालों बाद बुध-मंगल बनाएंगे दशांक योग, मेष-कन्या समेत इन 5 राशियों को मिलेगा खोया धन और सम्मान

Budh Mangal Yog: 14 अगस्त को बुध-मंगल दशांक योग बनाएंगे. 5 राशियों को धन, करियर और सम्मान में फायदा मिल सकता है. इनके लिए रुका धन लौटने और पुराने काम बनने के संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Mangal Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस से पहले यानी 14 अगस्त, 2026 को दोपहर में 12 बजकर 37 मिनट से बुध और मंगल ग्रह सालों बाद दशांक योग का निर्माण करेंगे. यह एक शुभ कोणीय योग है, जो तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से मात्र 36° की दूरी पर स्थित होते हैं. आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और 27 नक्षत्रों से बने पूरे आकाशमंडल को ‘भचक्र’ कहा जाता है. अंग्रेजी में इसे ‘जोडियाक’ कहते हैं. जोडियाक या भचक्र का कुल विस्तार 360 डिग्री माना गया है. इसका दसवां हिस्सा 36 डिग्री होता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध और मंगल दोनों की वैदिक ज्योतिष के बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं. बुध ग्रहों के राजकुमार हैं और मंगल ग्रहों के सेनापति हैं. जब ये दोनों ग्रह दशांक योग का निर्माण करते हैं, तो इस बुध-मंगल योग को राजकुमार-सेनापति की मंत्रणा भी कहते हैं.

यूं तो इस शुभ का का असर सभी राशियों पर काफी व्यापक होगा, लेकिन मेष और कन्या समेत 5 राशियों के जातकों के लिए बुध-मंगल का यह दशांक योग किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है. इस दशांक योग से इन जातकों की बुद्धि, कम्युनिकेशन और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. करियर और बिजनेस में नई रणनीति बनाने, रुके काम आगे बढ़ाने और धन लाभ के मौके मिलेंगे. टेक्निकल, ट्रेडिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को खास फायदा मिलने की भी प्रबल संभावना है. स्टूडेंट जातकों को भी खूब अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए खोया धन और सम्मान प्राप्त होने के योग बन रहे हैं?

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जेब भरी है फिर भी गरीब? नीम करोली बाबा ने बताई अमीरी की असली पहचान

विज्ञापन

दशांक योग मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए दशांक योग एक्शन और कमाई दोनों बढ़ा सकता है. करियर में अचानक कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी तेज सोच काम आएगी. बिजनेस में रुकी डील फिर से ट्रैक पर आ सकती है. पुराने पेमेंट या अटके धन की वापसी के संकेत हैं. किसी जरूरी कागज या सौदे में जल्दबाजी न करें. लव रिलेशन में आपकी साफ बात पार्टनर को पसंद आएगी. स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा या टेक्निकल स्टडी में फायदा मिल सकता है. किसी जरूरतमंद युवा की पढ़ाई में मदद करना आपको अंदर से खुशी देगा.

दशांक योग वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग नेटवर्क और पैसों से जुड़े मामलों में हलचल ला सकता है. पुराने कॉन्टैक्ट से काम का कोई नया रास्ता खुल सकता है. जॉब में सीनियर आपकी किसी खास स्किल को नोटिस कर सकते हैं. बिजनेस में बातचीत के जरिए अटका मामला सुलझ सकता है. अचानक कोई पुराना बकाया मिलने से बजट मजबूत होगा. खर्च बढ़ाने वाली किसी जल्दबाजी से बचें. फैमिली में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग पर अच्छी बातचीत होगी. किसी जरूरतमंद को भोजन कराना मन को सुकून और संतुष्टि देगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Panchmukhi Hanuman Photo Vastu: पंचमुखी हनुमान जी की फोटो बदल देती है घर की ऊर्जा, जानें लगाने के सही वास्तु नियम और दिशा

दशांक योग कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए बुध-मंगल का योग खास तौर पर करियर में असर दिखा सकता है. आपकी एनालिटिकल सोच किसी मुश्किल काम को आसान कर देगी. वर्क प्लेस पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है. इसका फायदा आगे प्रमोशन या बेहतर प्रोफाइल के रूप में मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को नया क्लाइंट या काम मिल सकता है. पुराने विवाद में आपकी बात मजबूती से रखी जा सकेगी. पैसों से जुड़ा कोई अटका फैसला भी आगे बढ़ेगा. लव रिलेशन में ओवरथिंकिंग छोड़कर खुलकर बात करें. स्टूडेंट्स को कठिन विषय समझने में अच्छी प्रोग्रेस मिल सकती है.

विज्ञापन

दशांक योग वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग पुरानी मेहनत का रिजल्ट सामने ला सकता है. करियर में लंबे समय से रुका काम फिर गति पकड़ सकता है. जॉब बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को नया संपर्क मिल सकता है. बिजनेस में किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा फायदा मिलने के योग हैं. खोया हुआ पैसा या कोई जरूरी संसाधन वापस मिलने की उम्मीद बन सकती है. किसी कानूनी या दस्तावेजी मामले में राहत मिल सकती है. पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी दूर होगी. फैमिली में आपका सम्मान बढ़ेगा. किसी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से मन को गहरी संतुष्टि मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता

विज्ञापन

दशांक योग कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए दशांक योग नई सोच को कमाई में बदलने का मौका दे सकता है. डिजिटल काम, टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन बिजनेस वालों को खास अवसर मिल सकते हैं. जॉब में आपकी कोई नई स्ट्रैटेजी सीनियर्स को प्रभावित कर सकती है. इनकम बढ़ाने का साइड सोर्स शुरू करने का विचार सफल हो सकता है. पुराने संपर्क से कोई जरूरी जानकारी या काम मिल सकता है. पैसों के मामले में रिस्क लेने से पहले पूरी जांच करें. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ नई शुरुआत का मूड बनेगा. स्टूडेंट्स को टेक्निकल या रिसर्च फील्ड में अच्छा मौका मिल सकता है. किसी जरूरतमंद को डिजिटल स्किल सिखाने से आपको खुशी और संतोष मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Numerology: कर्ज से मुक्ति दिलाएगा न्यूमरोलॉजी , जानिए पैसों का तनाव कम करने के अंक ज्योतिष उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola