Sunil Sharma
Read More
Budh Ka Gochar: इस वर्ष दिसंबर माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर का सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव पड़ेगा। दिसंबर माह में सबसे पहले 3 दिसंबर को सुबह बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह के इस गोचर का फल सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। जानिए किस राशि के लिए बुध का राशि परिवर्तन क्या फल लेकर आया है।
बुध ग्रह का धनु राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल लेकर आया है। आर्थिक रूप से समय बहुत अच्छा बीतेगा, कोई नया व्यापारिक सौदा संभव है। नौकरी में भी प्रमोशन तथा सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं।
इस राशि के लिए बुध का गोचर अधिक उपयुक्त नहीं रहेगा। परिजनों की खराब तबियत के चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक चिंता से बचें अन्यथा डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। ऑफिस में कलीग्स और बॉस से बनाकर रखें।
यह भी पढ़ें: Budh Ka Gochar: 3 दिसंबर से इन 5 राशियों पर बुध होगा मेहरबान, देगा सब कुछ
इस राशि के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। खास तौर पर प्रेम संबंधों के मामले में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम विवाह को परिजनों की सहमति से अरेंज मैरिज में बदल सकेंगे। बिजनेस में नया पार्टनर मिल सकता है जो व्यापार को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा।
रक्त संबंधी बीमारियों के कारण परेशान रहेंगे। आर्थिक समस्याओं के चलते दूसरों से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से बनाकर रखें, गाय को हरा चारा खिलाना आपकी समस्याओं को कम करेगा।
बुध (Budh Ka Gochar) सिंह राशि के लिए हर तरह से लाभकारी रहेगा। छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। जो लोग जॉब चेंज करना चाहते हैं, उन्हें भी सफलता मिलेगी। राहू की चीजों से जुड़े काम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।
इस राशि के लिए भी यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। जल्दी ही अपनी कार खरीद सकते हैं। घर में ज्वैलरी या सोने की खरीद कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करना आपको सफलता की नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा।
बुध आपके लिए तनावपूर्ण समय लेकर आया है। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। यदि करना ही पड़े तो उसके लिए किसी की राय अवश्य लें। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन रहेगा। थोड़े समय के लिए साइलेंट मोड में रहना आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। आप सिर्फ शांत रहें और सही समय का इंतजार करें।
यह भी पढ़ें: जल्दी इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, बाकी राशियों का रहेगा ऐसा हाल
बुख का गोचर आपको कहीं से अचानक लाभ मिलने के योग बना रहा है। हालांकि बुध का गोचर आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। ऐसे में आपका कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर समय आपके अनुकूल रहेगा।
आपके लिए बुध का गोचर बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। बुध का गोचर आपके लिए सफलताओं के नए द्वार खोलेगा। मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। विवाहित लोगों का जीवन सुख और शांति से भरा रहेगा।
मकर राशि के लिए यह बुध का राशि परिवर्तन अनुकूल नहीं रहेगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। घर में किसी परिजन के खराब स्वास्थ्य के चलते पैसा खर्च करना पड़ेगा। विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। पैसों की तंगी बनी रहेगी। इसके लिए आपको तुलसी की पूजा (Budh Ka Upay) करनी होगी।
इस राशि के लिए यह गोचर पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। बड़े भाई का सहयोग मिलने से सभी काम अपने आप बनते चले जाएंगे। पहले किए गए सभी प्रयासों का लाभ मिलने लगेगा। नौकरी के संबंध में कुछ नया अपडेट मिल सकता है।
बुध का यह राशि परिवर्तन मीन राशि के लिए शुभ रिजल्ट देगा। पहले से चले आ रहे काम में तरक्की होगी। नौकरी बदलने के इच्छुक युवाओं को जल्द सफलता मिलेगी। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा, जिसके कारण आपको सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
(Xanax)
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।