हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Guru Yog Rashifal: बुध-गुरु की लाभ दृष्टि इन 4 राशियों के लिए करेगी कमाल, ज्ञान और स्मार्ट वर्क से भर सकती है तिजोरी

Budh Guru Yog Rashifal: वैदिक ज्योतिष में उच्च के बुध और गुरु मिलकर 22 सितंबर मंगलवार से बेहद शुभ ‘लाभ दृष्टि योग’ बना रहे हैं. ग्रहों की इस सर्वोच्च स्थिति के कारण दोनों की फल देने की शक्ति अभी अपने चरम पर है. इससे 4 राशियों की किस्मत बदलने वाली है, आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
22 सितंबर से उच्च के बुध-गुरु मिलकर महालाभकारी दृष्टि योग बना रहे हैं. (Photo Credit: AI/News24)

Budh Guru Yog Rashifal: वैदिक ज्योतिष में बुध और गुरु दोनों ही परम शुभ ग्रह हैं, क्योंकि शुक्र की तुलना में इनमें देवत्व है. जब बुध-गुरु युति, योग और संयोग बनाते हैं, तो वह बेहद फलदायी और लाभकारी होता है. वर्तमान में बुध और दोनों ही उच्च के हैं, तो फल देने की शक्ति अपने चरम पर है. अपनी इस शुभ ज्योतिषीय स्थिति में ये दोनों ग्रह लाभ दृष्टि का निर्माण कर रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह योग मंगलवार 22 सितंबर से निर्मित होगा.

आपको बता दें कि ग्रहों का लाभ योग तब निर्मित होता है, जब वे एक-दूसरे से 60° की दूरी पर आ जाते हैं. पश्चिमी ज्योतिष में भी इसे ट्राइन यानी नवपंचम योग के बाद सबसे शुभ और फलदायी माना गया है, जिसे सेक्सटाइल कहते हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 22 सितंबर से बनने वाले बुध और गुरु यह सेक्सटाइल यानी लाभ दृष्टि योग ज्ञान, धन, सोच और स्मार्ट कामकाज को मजबूती देगा और कई क्षेत्रों में सफलता और धन के योग बनेंगे. आइए जानते हैं, ये 4 सबसे लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए यह बेहद अनुकूल होगा?

यह भी पढ़ें: Vastu for Marriage: सिंगल हैं, लाइफ पार्टनर की चाह है? बेडरूम में करें ये 5 बदलाव, जल्द बनेंगे शुभ विवाह के योग

विज्ञापन

वृषभ राशिफल (Taurus)

वृषभ राशियों के जातकों के लिए बुध-गुरु का यह योग आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा. बैंकिंग, फायनेंस, खानदानी व्यवसाय और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा. आपकी बातचीत में आकर्षण बढ़ेगा, जो अटके काम को आगे बढ़ाएगा. डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है. पैतृक संपत्ति की डील माता-पिता के माध्यम से सफल हो सकती है.

मिथुन राशिफल (Gemini)

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं. बुध-गुरु की यह सेक्सटाइल दृष्टि आपकी पर्सनैलिटी और डिसिजन लेने की क्षमता को मजबूत बना देगी. मीडिया, मार्केटिंग, लेखन, IT और पार्टनरशिपि बिजनेस से जुड़े लोगों को अधिक लाभ होगा. वर्क प्लेस पर आपके स्मार्ट वर्क आपको दूसरों से आगे रखेंगे. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा. इससे करियर-कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी. तनाव खत्म होगा. परिवार में कुशल-मंगल रहेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: वैभव लक्ष्मी व्रत से मिलता है अपार धन और सौभाग्य, पूजा में ये छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी

कन्या राशिफल (Gemini)

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. इस राशि के जातकों के लिए यह समय उनका गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. आपकी तार्किक क्षमता और डिसिजन मेकिंग में स्पष्टता बढ़ने से हर फील्ड पर असर होगा, फिर भी एजुकेशन, रिसर्च, डाटा एनालिसिस, स्टॉक मार्केट आदि फील्ड से जुड़े लोग अधिक सफल होंगे. जॉब कर रहे लोगों को वर्क प्लेस पर सीनियर की तारीफ मिलेगी. कोई अवॉर्ड मिलने के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. बुध-गुरु का लाभ योग इस राशि के जातकों के करियर, सोशल लाइफ और रिलेशनशिप को सबसे अधिक प्रभावित करेगा. विदेश से जुड़े काम सफल होंगे. हायर स्टडी कर रहे जातक बेस्ट प्रदर्शन करेंगे. सोशल लाइफ में पहचान बढ़ेगी, जो करियर-कारोबार को नई दिशा देगी. कानूनी विवाद समाप्त होगा. लाइफ पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. परिवार का साथ मिलने से भाग्य को एक नई गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Milk in Dream: सपने में दूध या दही देखना शुभ है या अशुभ, काम बनेगा या बिगड़ेगा, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola