Budh Guru Grah Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से पांच दिन बाद बुध देवता नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसके बाद गुरु ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। 29 मई 2024 को दोपहर 04 बजकर 24 मिनट पर बुध देवता कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी दिन देर रात 09 बजकर 47 मिनट पर गुरु देव भी कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में जब दोनों ग्रह एक साथ कृत्तिका नक्षत्र में होंगे, तो इससे कुछ राशियों के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएगा। उनकी सेहत में अकस्मात सुधार हो सकता है। इसी के साथ करियर में भी बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आइए जानते हैं उन्हीं पांच राशियों के बारे में, जिनके जीवन में ये महासंयोग खुशियां लेकर आएगा।
तुला राशि
वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को यश की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नया वाहन खरीदने के लिए सोमवार और मंगलवार का दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस में तेजी आने की संभावना है।
मकर राशि
नौकरीपेशा लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। व्यापारियों को पैसे कमाने के कई नए मौके आने वाले दिनों में मिल सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाने के लिए ये समय अनुकूल है। फ्यूचर में मुनाफा होने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन में विश्वास और प्रेम दोनों बढ़ेगा।
मकर राशि
न्यूली मैरिड कपल की लव लाइफ में प्यार का आगमन होगा। नौकरीपेशा लोगों को विदेश में किसी बड़ी कंपनी में काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छात्र मन लगाकर काम करेंगे, तो परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। कारोबारियों की आय और संपत्ति दोनों बढ़ने के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि
वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। जिन लोगों की कपड़ों की दुकान है, जल्द ही उनका भाग्य चमकने वाला है। बड़ा ऑर्डर मिलने के कारण अच्छा मुनाफा होगा। इससे आपके ऊपर चढ़ा हुआ कर्ज भी उतर जाएगा। छात्रों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं।
कुंभ राशि
पार्टनरशिप में काम कर रहे बिजनेसमैन को बड़ा फायदा हो सकता है। साथ ही बिजनेस के काम में भी तेजी आएगी। कारोबारियों की नई डील पूरी होने से उन्हें अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये पूरा महीना शुभ रहेगा। कुंडली में नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को महीने के अंत तक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।