हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Nakshtra Gochar Rashifal: बुध का नक्षत्र परिवर्तन इन 3 राशियों के लिए रहेगा लकी, जॉब-बिजनेस में होगी बरकत

Budh Nakshtra Gochar Rashifal: 13 सितंबर को बुध ग्रह उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशि के जातकों की क्रिएटिविटी में वृद्धि होगी. आर्थिक उन्नति होने के प्रबल योग हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन
बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर 3 राशियों को लाभ होगा। (Photo Credit: AI/News24)

Budh Nakshtra Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष में बुध एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जो सीधे तौर पर जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध ग्रह मानसिक और प्रत्यक्ष दोनों जीवन पर असर डालते हैं। बुध की चाल में परिवर्तन से विकेक, बुद्धि, वाणी, व्यापार आदि पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। द्रिक पंचांग एक अनुसार, 13 सितंबर, 2026 की सुबह में 10 बजकर 47 मिनट पर बुध हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में बुध गोचर से व्यक्ति वास्तविक फैसले लेता है। क्रिएटिविटी और हुनर में वृद्धि होती है। करियर-व्यापार में आर्थिक उन्नति शुरू होती है। बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके बिजनेस और जॉब में तरक्की होगी?

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं। बुध के हस्त नक्षत्र में गोचर से इस राशि के जातकों के भाग्य पर सीधा असर पड़ने के योग हैं। मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, ट्रेडिंग, मोटिवेशन आदि फील्ड से जुड़े लोग अधिक लाभान्वित होंगे। आपकी क्रिएटिविटी को नई ऊंचाई प्राप्त होगी। कारोबार में नई डील्स मिलने से कारोबार फलने-फूलने लगेगा। करियर में नए प्रोजेक्ट्स हाथ में आएगी। आपका रुतबा बढ़ सकता है। यदि कहीं आपका धन फंसा हुआ है, तो वह मिल सकता है। स्वतंत्र काम कर रहे लोगों यानी फ्रीलांसर लोगों को उनके काम का उचित धन प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे। उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। लाइफ पार्टनर से भी नजदीकी बढ़ेगी। वाहन या मकान खरीदने के भी योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Rich Nmerology Numbers: इन 3 मूलांक वालों के पास आता है अचानक पैसा, चेक करें कहीं इनमें आप भी तो नहीं

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

बुध इस समय कन्या राशि में ही गोचर कर रहे हैं। बुध के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के लोगों को भी खूब लाभ होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता में न केवल वृद्धि बल्कि स्पष्टता आएगी। आपकी व्यावहारिक बुध आपके उलझे काम को सुलझाएगी। लोग भी आपसे सलाह लेने आएंगे। जो लोग कारोबार से जुड़े हैं, उनको बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार से जुड़े जातकों को अच्छा कमीशन और बढ़िया मुनाफा मिल सकता है। आपकी वाणी में ओज बढ़ेगी और व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। वर्क प्लेस पर आपकी बातों महत्व दिया जाएगा। परिवार के साथ टूर पर जाने का मौका मिल सकता है। यह यात्रा धार्मिक भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Tulsi Puja ke Niyam: तुलसी के पास भूल से भी नहीं रखनी चाहिए ये 3 चीजें, जानें तुलसी पूजा से जुड़े नियम

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए बुध का हस्त नक्षत्र में जाना लाभ देने वाला गोचर साबित हो सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों को लाभ होने के प्रबल चांस हैं। नया काम शुरू करने के लिए भी यह समय एक बेहतरीन अवसर सिद्ध हो सकता है। इनकम के नए स्रोत सामने आएंगे। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। धन की आमद बढ़ने से लाइफ स्टाइल में सकारात्मक बदलाव आएगा। रिश्तों के मतभेद सुलझ सकते हैं। लाइफ पार्टनर और ससुराल पक्ष के मसले समाप्त होंगे। मन शांत और केंद्रित रहेगा। आपकी कार्यक्षमता बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Hindu Dharma: भगवान को भोग लगाने के बाद कितनी देर में उठाना चाहिए प्रसाद? भूलकर भी न करें ये गलती

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola