Budh Gochar 2025 Rashifal: 10 दिसंबर तक इन 4 राशियों की रहेगी मौज, बुध का नक्षत्र परिवर्तन धन से भर देगा झोली

Budh Gochar 2025 Rashifal: 21 नवंबर से बुध ग्रह विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और वे इस नक्षत्र में 10 दिसंबर तक रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह अवधि बुध की विशेष कृपा 4 चार राशियों पर होगी और इनके जातकों को धन और सफलता मिलगी? आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

budh nakshtr gochar

Budh Gochar 2025 Rashifal: ग्रहों के राजकुमार बुध अभी अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. इस नक्षत्र में वे 27 अक्टूबर, 2025 को आए थे. अब वे 21 नवंबर को इस नक्षत्र को छोड़कर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. तुला और वृश्चिक राशियों में विस्तृत विशाखा नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, वाणी, बुद्धि, संचार और व्यापार के स्वामी बुध इस नक्षत्र में 10 दिसंबर तक रहेंगे.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस समय अवधि में बुध 4 राशियों पर बेहद मेहरबान रहेंगे. इन राशियों के जातकों धन लाभ के साथ लक्ष्य पाने में सफलता मिलेगी और रुके काम बनने लगेंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध आपकी अपनी राशि का स्वामी है और विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है. यह समय आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र में सफलता के स्पष्ट योग दिखाई दे रहे हैं. कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा करने में आपको सफलता मिल सकती है. आर्थिक लाभ की संभावनाएं बन रही हैं और आपकी वाणी में और भी मिठास आएगी. आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा जिससे आप किसी भी चुनौती का सामना आसानी से कर सकेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध आपके भाग्य स्थान में गोचर कर रहा है जो आपके लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कोई बड़ा लाभ अचानक से हो सकता है. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा. धन के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

मकर राशि

बुध का आपके दशम भाव में गोचर आपके करियर के लिए बहुत शुभ साबित होगा. इस दौरान आपको नौकरी या व्यवसाय में बड़ी सफलता और पदोन्नति के योग बन रहे हैं. आपके काम की तारीफ होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कोई नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह उत्तम समय है. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सामाजिक हैसियत मजबूत होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

बुध आपके द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है जो आपकी आमदनी के रास्ते खोल देगा. इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. आपकी बचत बढ़ेगी और कोई पुराना कर्ज भी चुकता हो सकता है. व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलने के संकेत हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ