Budh Gochar 2025 Rashifal: 29 दिसंबर से पहले नहीं रुकेगी इन 3 राशियों की तरक्की की रफ्तार, मंगल की राशि में बुध गोचर बनाएगा मालामाल

Budh Gochar 2025 Rashifal: 6 दिसंबर 2025 को बुध के वृश्चिक में प्रवेश करते ही 3 राशियों की किस्मत तेज़ी से करवट लेगी. मंगल की राशि में आया यह गोचर धन, यश और तरक्की का ऐसा दौर खोलेगा जो 29 दिसंबर तक थमने वाला नहीं है. आइए जानते हैं, ये ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके ग्रोथ की रफ्तार दिसंबर भर रुक नहीं नहीं पाएगी?

budh-vrishchik-gochar

Budh Gochar 2025 Rashifal: ग्रहों के राजकुमार कहे जानवाले बुध ग्रह वर्तमान में तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसमें वे 23 नवंबर, 2025 को प्रविष्ट हुए थे. उनका अगला गोचर अब 6 दिसंबर को होने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 दिसंबर की शाम में बुध तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे. इस राशि के स्वामी मंगल हैं. बुद्धि, वाणी, संचार और व्यापार के कारक ग्रह बुध इस राशि में 29 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, वृश्चिक राशि में बुध गोचर एक महत्वपूर्ण घटना है. राशि पर इसका असर मिला-जुला होता है यानी कुछ राशियों के यह गोचर लाभकारी तो कुछ के लिए नेगेटिव होता है. लेकिन 6 दिसंबर को होने वाले यह बुध गोचर 3 राशियों के लिए महालाभकारी है और पूरे दिसंबर 2025 इन राशियों के जातकों धन, यश और तरक्की मिलेगी और हर काम में सफलता प्राप्त होगी. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए बुध का यह गोचर बेहद चमकदार परिणाम लाता है. करियर में अचानक उछाल दिखेगा और पुराने अटके काम भी तेजी से आगे बढ़ेंगे. आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे मीटिंग और बातचीत में लोग आपकी बात मानेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. कारोबारियों के लिए यह समय नया सौदा, नई डील और बड़ा लाभ देने वाला बन सकता है. धन प्रवाह तेज रहेगा और खर्च से अधिक कमाई होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सामाजिक दायरा मजबूत होगा. आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और सफलता की रफ्तार 29 दिसंबर तक लगातार जारी रहेगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए वृश्चिक राशि में बुध गोचर सोने पर सुहागा साबित होगा. आपकी योजनाएँ सटीक तरीके से काम करेंगी और निर्णय लेने की क्षमता बेहद प्रखर होगी. धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे और अचानक आई कोई खुशखबरी मन को प्रसन्न करेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता को पहचान मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे. व्यापार में पार्टनरशिप का फायदा होगा और नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. विदेश या दूर स्थान से लाभ होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य की योजनाओं में तेजी आएगी. दिसंबर भर भाग्य आपका पूरा साथ देगा.

मकर राशि

मकर राशि के लिए यह गोचर तरक्की और सम्मान का मार्ग खोलता है. करियर में बड़ा परिवर्तन हो सकता है जो आपके पक्ष में रहेगा. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह पर भरोसा करेंगे. कारोबार में नई दिशा मिलेगी और पुराने निवेश अब लाभ देने लगेंगे. धन वृद्धि के योग प्रबल हैं, साथ ही रुके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं. वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी और नए संबंध भी बनेंगे. जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन उनके साथ सफलता और सम्मान भी मिलेगा. पूरे महीने प्रगति की गति थमेगी नहीं और हर लक्ष्य धीरे-धीरे पूरा होता दिखेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ