Mercury Transit: 22 फरवरी से पहले ये 3 राशियां हो सकती हैं अमीर! बुध की चाल में होगा बदलाव

Budh Gochar: साल 2025 में 22 फरवरी को बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिससे पहले कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं। खासतौर पर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। चलिए जानते हैं बुध किस समय नक्षत्र गोचर करेंगे।

Budh Gochar 2025

बुध नक्षत्र परिवर्तन 2025

Budh Gochar 2025: धार्मिक दृष्टि से फरवरी का महीना बेहद खास है। इस दौरान कई बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव हो रहा है, जिसका सीधा असर देश-दुनिया पर होगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 22 फरवरी 2025 को बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिससे पहले का समय कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान बुध देव की कृपा से जहां कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, तो कुछ जातकों को पुरानी बीमारी के दर्द से छुटकारा मिलेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं 3 राशियों के बारे में, जिनके जातक 22 फरवरी 2025 से पहले मालामाल हो सकते हैं।

विज्ञापन

किस समय होगा बुध गोचर?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, वर्ष 2025 में 22 फरवरी को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर बुध देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। गुरु ग्रह को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो ज्ञान के दाता हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 25वां स्थान प्राप्त है, जो कुंभ राशि और मीन राशि को जोड़ता है।

विज्ञापन

बुध किन राशियों का चमकाएंगे भाग्य?

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के करियर और व्यापार पर बुध गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। जो लोग लंबे समय से एक ही ऑफिस में काम कर रहे हैं, उनका इस वर्ष प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा सैलरी बढ़ने की भी संभावना है। नया व्यापार शुरू करने के लिए 22 फरवरी से पहले का समय उत्तम है। परिवार में किसी का विवाह तय हो सकता है। उम्रदराज जातक अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देंगे, तो स्वास्थ्य सही रहेगा। खुद का घर खरीदने का सपना शादीशुदा कपल का पूरा हो सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सिंह के अलावा वृश्चिक राशि के जातक भी 22 फरवरी से पहले मालामाल हो सकते हैं। कारोबारी और दुकानदारों के ऊपर जमकर धन बरसेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। मीडिया, मार्केटिंग, आईटी और लेखन से जुड़े जातकों के करियर में उछाल आएगा। तनाव और चिंता से बचने के लिए उम्रदराज जातक योग करेंगे, तो उनकी सेहत सही रहेगी। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनके जीवन में प्रेम का स्तर बढ़ेगा।

मकर राशि

बुध देव की विशेष कृपा से मकर राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। जिन लोगों ने अपने किसी दोस्त से पैसे उधार ले रखे हैं, वो समय से पहले उनका धन वापस कर देंगे। विद्यार्थियों को 22 फरवरी से पहले प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों की जीवनसाथी और घरवालों संग चल रही खटपट दूर होगी, जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल कायम रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की इनकम और कारोबारियों के मुनाफे में इजाफा होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ