इन 3 राशियों के जीवन में बड़ा उलटफेर, सिंह राशि में बुध गोचर से होंगे प्रतिकूल असर

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में के एक बहुत शुभ ग्रह बुध 19 जुलाई, 2024 को सूर्य की राशि सिंह में प्रविष्ट होंगे। उनके इस राशि परिवर्तन का असर यूं तो अधिकांश राशियों पर अनुकूल रहेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका असर प्रतिकूल हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

Mercury-Transit-2024

Budh Gochar 2024: वाणिज्य-व्यापार, वाणी, विवेक, मनोरंजन और संचार के स्वामी ग्रह बुध एक बेहद शुभ ग्रह हैं, जो 19 जुलाई, 2024 की शाम में 8 बजकर 48 मिनट पर चंद्रमा की राशि कर्क से निकल कर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। बुध मिथुन और कन्या राशियों के स्वामी हैं। वे मीन राशि में नीच के होते हैं, वहीं कन्या राशि में उच्च के हो जाते हैं। बुध के इस राशि परिवर्तन का 3 राशियों के जातकों के जीवन पर पर नकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

सिंह राशि में बुध गोचर का नकारात्मक असर

वृषभ राशि

धन का प्रवाह मंद होगा। हर क्षेत्र से धन की आमद घट सकती है। जीवन की भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आने के योग हैं। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अचानक बंद हो सकता है। व्यापार में प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने से लाभ के मार्जिन में गिरावट आ सकती योग हैं। खुदरा व्यापारियों के भी नुकसान बढ़ने की संभावना है। विराधी और दुश्मन हावी हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में अधिकारियों से पटरी नहीं बैठेगी। आपका तबादला हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों का सीनियर और टीचर से विवाद हो सकता है। आय अर्जित करने के आपके प्रयास असफल हो सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

सिंह राशि में बुध गोचर से तुला राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल संभावनाएं बन रही हैं। नौकरीपेशा जातकों की नौकरी पर संकट आने योग हैं। धन की आमद घटने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक रूप से अशांति बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स जातकों को एग्जाम में अच्छे नंबर नहीं आने के योग हैं। धन की कमी से अच्छे संस्थान में दाखिला मिलने में दिक्कतें आएंगी। जमीन-जायदाद की खरीद-फरोख्त संभलकर करें, धोखा मिलने की संभावना है। व्यापार में घाटा होने की संभावना है। पार्टनरशिप वाले काम में विवाद हो सकता है। परिवार में किसी के कष्ट से मन दुखी रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन पर सिंह राशि में बुध गोचर का असर नकारात्मक हो सकता है। कामकाज में कम्पटीशन बढ़ेगा, जिसमें पिछड़ने पर नौकरीपेशा जातकों का डिमोशन हो सकता है। आय में कमी आने के योग हैं। इससे जीवन का रहन-सहन का स्तर घटेगा। व्यवसायियों को बिजनेस में धन हानि हो सकती है। कोई बड़ी व्यापारिक डील टूट सकती है।करियर के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को विशेष सतर्क रहने की जरुरत है। धन का प्रवाह रुकने से दैनिक खर्चों पर संकट बढ़ेगा। वाहन संभल कर चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में पार्टनर से मतभेद बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ