---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kawad Yatra 2024: भगवान परशुराम या रावण… कौन थे पहले कांवड़ यात्री? जानें क्यों करते हैं भगवान शिव का जलाभिषेक

Pehla Kawad Yatri Kaun: पहले कांवड़ यात्री कौन थे जिन्होंने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया था, इससे जुड़ी कई कथाएं और पौराणिक प्रसंग हैं। भगवान परशुराम, श्रवण कुमार, भगवान श्रीराम और रावण इन सभी को कांवड़ यात्रा की शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Pehla Kawad Yatri Kaun: सावन का महीना शुरू होने में केवल 15 दिन शेष हैं। सोमवार 22 जुलाई से गेरुआ वस्त्र धारण किए शिवभक्तों का जत्था गंगा नदी और अन्य पवित्र नदियों का जल भगवान शिव के दिव्य रूप शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए निकल पड़ेंगे। बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से शिवधाम गुंजायमान हो उठेगा। क्या आप जानते हैं, पहले वो पहले शिवभक्त कौन थे, जिन्होंने कांवड़ से जल ढोकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया था? बता दें, बहुत से लोग भगवान परशुराम को तो कुछ लोग रावण को पहला कांवड़िया मानते हैं। वहीं श्रवण कुमार और भगवान श्रीराम को भी कांवड़ यात्रा की शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

भगवान परशुराम ने पुरा महादेव का किया था जलाभिषेक

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान परशुराम ने त्रेता युग में उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल कांवड़ से ढोकर बागपत के पास स्थित ‘पुरा महादेव’ का जलाभिषेक किया था। यही कारण है कि आज भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिवभक्त और श्रद्धालु गढ़मुक्तेश्वर से कांवड़ पर गंगाजल लेकर पुरा महादेव का जलाभिषेक करते हैं। अनेक विद्वान भगवान परशुराम को दुनिया का पहला कांवड़ यात्री मानते हैं।

---विज्ञापन---

श्रवण कुमार ने हरिद्वार से लिया था गंगाजल

महान मातृ-पितृभक्त श्रवण कुमार भी त्रेतायुग में हुए थे। वे भगवान श्रीराम के पिता दशरथ जी के समय में हुए थे। कहते हैं, अपने माता-पिता को बहंगी या कांवड़ पर तीर्थ यात्रा कराने के क्रम में वे हरिद्वार भी आए थे। अपने माता-पिता को हरिद्वार में गंगा स्नान करवाने के बाद वापसी में वे अपने साथ कांवड़ पर गंगाजल भी ले गए थे। कहा जाता है कि इसके बाद से ही कांवड़ से जल ढोने की परंपरा शुरू हुई थी।

भगवान श्रीराम ने की थी वैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा

lord-rama-doing-shiva-puja

---विज्ञापन---

भगवान श्रीराम देवाधिदेव भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। उन्होंने बिहार के सुल्तानगंज से कावड़ में गंगाजल भरकर वहां से लगभग 115 किलोमीटर दूर स्थित देवघर में स्थापित बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया था। अनेक लोग यह मानते हैं कि भगवान श्रीराम पहले कांवड़िया थे।

रावण ने भी किया था पुरा महादेव की कांवड़ यात्रा

पुराणों के अनुसार, समुद्र मंथन से निकले विष को पी लेने के बाद भगवान शिव को विष के नकारात्मक प्रभावों ने घेर लिया था। उनका कंठ नीला पड़ गया था। विष की गर्मी से पूरे शरीर में तेज जलन हो रही थी। यह बात जब शिवजी के परम भक्त रावण को पता चली तो उसने कांवड़ में जल भरकर ‘पुरा महादेव’ स्थित शिवमंदिर में शिवजी का जलाभिषेक किया। कहते हैं, वह ऐसा तब तक करता रहा, जब तक भगवान शिव विष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त नहीं हो गए। माना जाता है कि कांवड़ यात्रा की परंपरा की शुरुआत यहीं से हुई थी।

---विज्ञापन---

इसलिए करते हैं भगवान शिव का जलाभिषेक

मान्यताओं के अनुसार, महादेव शिव का जलाभिषेक सबसे पहले देवताओं ने किया था। यह घटना समुद्र मंथन से जुड़ी है। हलाहल विष के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए देवताओं ने शिवजी पर पवित्र गंगा नदी शीतल जल चढ़ाया था। सभी देवता गंगाजी से जल लाकर अर्पित करते थे। कहते हैं, गंगा जल के शीतल प्रभाव से भगवान शिव की विष पीड़ा दूर हो गई। तब से भगवान शिव के जलाभिषेक की परंपरा चली आ रही है।

ये भी पढ़ें: सावन में इस शिवलिंग की पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं, जानें कितने तरह के होते हैं शिवलिंग

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यहां है भारत का एक सबसे प्राचीन ज्योतिर्लिंग, गंगा नदी के धरती पर आने से पहले ब्रह्माजी ने की थी तपस्या

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 07, 2024 08:52 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola