बुद्धि के कारक ग्रह के चाल बदलने से इन 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, हो सकती है हानि

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, एक निश्चित अंतराल के बाद सभी ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। 22 अगस्त 2024 को बुध देवता एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। चलिए जानते हैं बुध के गोचर का नेगेटिव असर किन पांच राशियों के जीवन पर होने वाला है।

Mercury-Transit-2024

Budh Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त 2024 को बुद्धि के कारक ग्रह यानी बुध देवता अपनी चाल बदलेंगे। बृहस्पतिवार को प्रात: काल 06 बजकर 22 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब कोई ग्रह एक ही दिन एक समय में राशि और नक्षत्र दोनों बदलता है, तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। हालांकि इस बार बुद्धि के कारक ग्रह के चाल बदलने से पांच राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें धन हानि हो सकती है। इसके अलावा सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। चलिए जानते हैं वो 5 राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

बुध के गोचर से वृश्चिक राशि के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर उनके सहकर्मी गलत आरोप लगा सकते हैं। व्यवसायियों को कारोबार में धन हानि हो सकती है। दुकान में शॉक सर्किट के कारण आग लग सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स का टीचर से विवाद हो सकता है। धन का प्रवाह रुकने की वजह से कारोबारियों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। मैरिड कपल के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। मन के मुताबिक काम न होने के कारण मानसिक अशांति रह सकती है। यात्रा पर जाने के लिए ये समय सही नहीं है।

मकर राशि

व्यापार में बड़ा घाटा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। स्टूडेंट्स का सीनियर से विवाद हो सकता है। लाइफ पार्टनर को समय न देने की वजह से रिलेशनशिप में परेशानियां आ सकती हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

व्यापारिक डील पूरी न होने के कारण कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में कमी आ सकती है, जिससे भविष्य में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन संभलकर चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ