Budh Gochar 2024: ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह का खास महत्व है, जिसमें से एक बुध भी है। बुध को तर्क, बुद्धि, वाणी, मित्र, त्वचा, सुगंध और सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह हर 21 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं, जिसके बीच में एक से दो बार नक्षत्र गोचर होता है। माना जाता है कि जितना गहरा प्रभाव बुध के राशि परिवर्तन का राशियों पर पड़ता है, उतना ही असर नक्षत्र गोचर का भी लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 24 दिसंबर 2024, दिन मंगलवार को सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर बुध ने ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर कर लिया है। इस नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 18वां स्थान प्राप्त है, जो वृश्चिक राशि में आता है। चलिए जानते हैं इस बार बुध गोचर से किन-किन राशियों को नए साल से पहले विशेष लाभ होने वाला है।
बुध नक्षत्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
मिथुन राशि
बुध एक शुभ ग्रह है, जो मिथुन राशि के स्वामी हैं। आमतौर पर बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव इस राशि के लोगों के ऊपर पड़ता है। बीते दिनों बुध के नक्षत्र परिवर्तन से इस बार भी मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जिसके बाद जल्द ही आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी। लव लाइफ में चल रही उथल-पुथल शांत होगी और आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें- Year Ender 2024: नए साल से पहले कब-कब शनि ने किया राशि और नक्षत्र परिवर्तन? जानें 3 राशियों पर कैसा रहा असर
कन्या राशि
मिथुन के अलावा बुध को कन्या राशि का भी स्वामी माना जाता है। आमतौर पर बुध के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव कन्या राशि के लोगों के जीवन पर पड़ता है। हाल ही में जिन लोगों को कोई गंभीर बीमारी हुई है, नए साल से पहले उनका स्वास्थ्य सही रहेगा। करियर की दिशा में किए गए युवाओं के प्रयास सार्थक होंगे। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। बिजनेसमैन की अहम डील समय पर पूरी हो जाएगी, जिससे उन्हें अच्छा-खासा आर्थिक लाभ होगा।
मीन राशि
बुध के इस बार नक्षत्र गोचर करने से मीन राशि के लोगों को खास फायदा हो सकता है। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता जी के साथ बीते दिनों आपकी लड़ाई हुई थी, तो रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से समाज के हित में काम कर रहे हैं, उनके काम को देश में एक नई पहचान मिलेगी। युवाओं के साथ कोई बड़ी अनहोनी घटना घटने वाली थी, जो बुध की कृपा से टल गई है। नए साल से पहले कारोबारी वर्ग अपने पार्टनर के नाम पर संपत्ति खरीद सकते हैं। दुकानदार जातकों की कुंडली में कार खरीदने का योग बन रहा है।
ये भी पढ़ें- Video: 2025 में शनि की साढ़ेसाती से 2 राशियां रहेंगी परेशान, कर्मफल दाता करेंगे न्याय!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines