Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध का ज्योतिष शास्त्र में खास स्थान है। बुध का संबंध बुद्धि, मित्र, तर्क, वाणी, सौंदर्य, त्वचा, संचार, व्यापार और सुगंध से है। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में बुध सही स्थान पर मजबूत स्थिति में विराजमान होता है, वो अपनी बुद्धि से सही फैसले लेते हैं, जिसके कारण जीवन में जल्द ही उन्हें बड़ा मुकाम हासिल होता है। हालांकि जब-जब बुध का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो तब-तब जीवन में बदलाव आता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 अक्टूबर 2024 को बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर होगा। इसके बाद 29 अक्टूबर 2024 को बुध देव मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। 31 अक्टूबर 2024 को बुध का अनुराधा नक्षत्र में गोचर होगा। चलिए जानते हैं 10 दिनों में बुध के एक बार राशि और दो बार नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी शुभ रहेगा। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होने के कारण व्यापार का विस्तार होगा। इसी के साथ मुनाफे में भी वृद्धि होने की संभावना है। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें भी जल्द वेतन वृद्धि का शुभ समाचार मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सत्यनारायण कथा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम
मिथुन राशि
बुध के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा। आय में वृद्धि होने से युवा वर्ग की आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। कारोबारियों के कारोबार का विस्तार होगा। इसी के साथ मुनाफा भी बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का सुखद समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक यात्राओं व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेंगी। व्यापार का विस्तार होने के योग हैं। सिंह राशि के जातकों के पारिवारिक संबंध आने वाले कुछ दिनों तक मजबूत रहेंगे।
तुला राशि
बुद्धि के कारक ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आने की संभावना है। छात्रों को जल्द ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े जातकों के सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी, जिससे समाज में उनका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
कुंभ राशि
छात्रों का उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना सच हो सकता है। जल्द ही किसी अच्छे संस्थान में एडमिशन होने की संभावना है। कुंभ राशि के जातकों के आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से इस राशि के लोगों को छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Budh Shukra Yuti 2024: 29 अक्टूबर तक ये 5 राशियां रहेंगी परेशान! शुक्र-बुध का मिलन रहेगा अशुभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
19 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines