Budh Gochar: चित्रा नक्षत्र में बुध गोचर से 3 राशियां होंगी मालामाल; बरसेगा धन, सुख-मौज में कटेगी जिंदगी!

Budh Gochar: बुध ग्रह 6 अक्टूबर, 2024 को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो गोचर 3 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन राशियों के जातकों को व्यापार, नौकरी, धन और स्वास्थ्य संबंधी लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Budh-Gochar-Effect

Budh Gochar: नक्षत्र मंडल के 27 नक्षत्रों में से चित्रा 14वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह और देवता विश्वकर्मा हैं। भारतीय ग्रंथों में इस नक्षत्र का मौसम के लिए गहराई से अध्ययन किया गया है। कृषि और व्यापार के लिए यह नक्षत्र लाभकारी माना गया है। बुद्धि, वाणी और व्यापार के स्वामी ग्रह बुध रविवार 6 अक्टूबर, 2024 को दोपहर से थोड़ा पहले 11 बजकर 49 मिनट पर मंगल के नक्षत्र चित्रा में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में बुध गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावनाएं हैं।

विज्ञापन

चित्रा नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर पर असर

मिथुन राशि

चित्रा नक्षत्र में बुध गोचर के शुभ असर से मिथुन राशि के व्यापारी जातकों को लाभ होगा। नौकरी में कार्य करने वाले लोगों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। व्यापार में नए ग्राहक मिलेंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। उद्योग-धंधों में भी लाभ होगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। खुदरा व्यापार में लाभ होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन पर चित्रा नक्षत्र में बुध गोचर का असर काफी लाभदायी सिद्ध हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उद्योग-धंधों में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। खुदरा व्यापार में ग्राहक संख्या में वृद्धि होगी। लॉटरी या जुए में लाभ होने की संभावना है। लाइफ पार्टनर से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार और रिश्ते में नॉर्मल रहेगा। उत्तम स्वास्थ्य की बदौलत आपके काम समय पर पूरे होंगे।

विज्ञापन

मकर राशि

मंगल के नक्षत्र में बुध गोचर से मकर राशि के जातकों में अनुशासन में वृद्धि होगी। आप लक्ष्य पाने के प्रति प्रतिबद्ध होंगे। व्यापार में लाभ होने से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। व्यापार में विस्तार होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। उद्योग-धंधों में उत्पादन में वृद्धि होगी। खुदरा व्यापार में लाभ होगा। नए-पुराने दोनों निवेश से लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ