हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2022: जल्दी इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, बाकी राशियों का रहेगा ऐसा हाल

विज्ञापन

Budh Gochar 2022: नवंबर माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं जिसका सीधा असर सभी राशियों पर होगा। इसी क्रम में बुध ग्रह 13 नवंबर 2022 (रविवार) की रात्रि 09.06 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और मंगल ग्रह भी इस समय वक्री चाल चल रहा है। इन सभी कारणों से कई राशियां बुरी तरह प्रभावित होंगी और उनका भाग्य एकदम से बदल सकता है। जानिए बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश करने आपके लिए कैसा भाग्य लेकर आएगा।

बुध का राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर होगा ऐसा असर (Budh Gochar 2022)

मेष राशि (Aries)

इस राशि के लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन कई नई चुनौतियां लेकर आ रहा है। ये चुनौतियों जातक की परीक्षा लेने के साथ-साथ उसे आगे बढ़ने की राह भी बताएंगी। शादीशुदा लोगों को अपनी पत्नी तथा ससुराल पक्ष से बात करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी तरह के बेवजह वाद-विवाद से बचें।

यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2022: वक्री मंगल 13 नवंबर को करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, इन लोगों पर बरपाएगा कहर

विज्ञापन
वृषभ राशि (Taurus)

बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में जाना वृषभ राशि वाले लोगों के लिए स्वर्णिम समय सिद्ध होने वाला है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, वे जल्द ही विवाह कर सकते हैं। आने वाले समय में उनकी हर इच्छा पूरी होगी। यदि वे अपने स्वास्थ्य को संभाल सकें तो आने वाले समय में वे अपने सपने पूरे कर पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

बुध का गोचर मिथुन राशि के लिए सामान्य ही रहेगा। स्वास्थ्य को छोड़ दे तो अन्य प्रकार से न इस राशि के लोग लगभग अप्रभावित ही रहेंगे। घर में कोई नया पालतू जानवर आ सकता है।

विज्ञापन
कर्क राशि (Cancer)

वृश्चिक राशि में बुध का गोचर कर्क राशि वालों के लिए विशेष फलदायी होगा। लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू होंगे। कहीं से अचानक बहुत सारा पैसा आ सकता है। लव लाइफ भी पहले से बेहतर होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2022: 11 नवंबर को वृश्चिक में जाएगा शुक्र ग्रह, इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा, होंगे मालामाल

विज्ञापन
सिंह राशि (Leo)

बुध का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लिए भी अत्यधिक शुभ रहने वाला है। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, नए प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे जिनके आर्थिक लाभ होगा। नया वाहन भी खरीदने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo)

इस राशि के लिए मर्करी ट्रांजिट शुभ फल देने वाला बन रहा है। दोस्तों या परिजनों के साथ शहर से बाहर घूमने जा सकते हैं। माता-पिता और बच्चों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। जो लोग रिसर्च और आर्ट से जुड़े हुए हैं, उनके लिए नए अवसर बन रहे हैं जो उन्हें बहुत आगे लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
तुला राशि (Libra)

बुध का वृश्चिक राशि में जाना तुला राशि वालों के लिए लंबी यात्रा पर जाने का संकेत है। संभव है कि नौकरी या व्यापार के लिए उन्हें अपने शहर या देश से दूर जाना पड़े। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। बोलते समय सावधानी रखें, कटु वचन बोलना आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2022: सुख-समृद्धि-सौभाग्य पाने के लिए शनिवार को ऐसे करें गणेशजी की पूजा

विज्ञापन
वृश्चिक राशि (Scorpio)

ऐसे व्यापारी जिनकी वृश्चिक राशि है, आने वाले समय में जबरदस्त मुनाफा कमाएंगे। उनके मन में नए-नए विचार आएंगे जो व्यापार को कामयाब बनाने में सहयोग देंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा और किसी नई पार्टनरशिप या रिलेशन में बंध सकते हैं जिससे आने वाले समय में आपको काफी फायदा होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

बुध का गोचर धनु राशि वालों के लिए विदेश से कोई अच्छा प्रस्ताव लेकर आएगा। एक्सपोर्ट, इम्पोर्ट करने वाले व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। घर में पैसा आएगा हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से आने वाला समय थोड़ा कठिन रहेगा और बीमारियों पर पैसा खर्च होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Krishna Motivational Story: हारना ‘बुरी’ नहीं अच्छी बात है, बताती है कृष्ण की यह कहानी

मकर राशि (Capricorn)

इस राशि से जुड़े लोगों के लिए बुध का गोचर शुभ रहेगा। जल्दी ही उन्हें कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। जॉब में प्रमोशन हो सकता है, व्यापार का विस्तार होगा। यदि मकर राशि के लोग धैर्य रखें तो इस राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर सर्वोत्तम सिद्ध होगा।

विज्ञापन
कुंभ राशि (Aquarious)

जिन लोगों की राशि कुंभ है, उनके लिए अपने सपने पूरे करने का समय आ चुका है। बुध का गोचर उनके लिए बुद्धि, पैसा और खुशियां लेकर आया है। परिवार और दोस्तों के सहयोग से उनके सभी बिगड़े काम भी बन जाएंगे। जल्दी ही ऐसे लोग सफलता की नई ऊंचाई छुएंगे।

मीन राशि (Pisces)

बुध का गोचर मीन राशि के लिए ढेर सारी खुशखबरियां लेकर आया है। वे आसानी से दूसरों को प्रभावित कर लेंगे, समाज में उनका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे और दूसरे लोग उनकी प्रशंसा करेंगे। रोमांटिक लाइफ भी खुशहाल होगी। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola