Budh Asta 2024: ज्योतिष शास्त्र में वाणी, बुद्धि, संचार और व्यापार के स्वामी बुध का खास महत्व है। जब-जब बुध का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, नवंबर माह में बुध वक्री होने के साथ-साथ अस्त भी होंगे। नवंबर माह में वृश्चिक राशि में बुध गोचर करेंगे। इस राशि में ही रहकर वो 26 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर वक्री होंगे। वक्री होने के दो दिन बाद 29 नवंबर 2024 को बुध अस्त भी हो जाएंगे। चलिए जानते हैं बुध के अस्त होने के बाद किन-किन राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव
मिथुन राशि
बुध का अस्त होना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनरशिप में काम रहे जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। आने वाले समय में की जाने वाली व्यापारिक यात्राएं मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेंगी। नौकरीपेशा जातकों की आय में कमी आने की जगह वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इसी के साथ कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से शादीशुदा जातक नया काम शुरू कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: दिवाली से पहले इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! शुक्र ने किया गोचर
धनु राशि
वाणी और बुद्धि के दाता बुध का अस्त होना धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। 29 नवंबर 2024 तक धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन उसके बाद लव लाइफ में खुशियों के आगमन होने की संभावना है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे। कारोबारियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिसके बाद वो अपने काम पर अच्छे से फोकस कर पाएंगे।
कुंभ राशि
29 नवंबर 2024 के बाद कुंभ राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा। शादीशुदा जातकों को गृह क्लेश से मुक्ति मिलेगी, जिससे मानसिक शांति का अहसास होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्टूडेंट जातकों के मन में करियर को लेकर चल रही उथल-पुथल शांत होगी और जल्द ही वो किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: सूर्य-चंद्र के महापात दोष से बढ़ेंगी 3 राशियों की परेशानियां, पैसों के लिए पड़ेगा तरसना!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines