Zodiac Signs: सूर्य-चंद्र के महापात दोष से बढ़ेंगी 3 राशियों की परेशानियां, पैसों के लिए पड़ेगा तरसना!

Grah Gochar: साल 2024 में 26 अक्टूबर को चंद्र देव ने कन्या राशि में गोचर कर लिया है, जबकि सूर्य देव तुला राशि में मौजूद हैं। इन दोनों ग्रहों के गोचर से महापात दोष को निर्माण हुआ है, जिसका नकारात्मक प्रभाव तीन राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों की परेशानियां महापात दोष के कारण बढ़ने वाली हैं।

Grah Gochar 2024

इन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान!

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य और चन्द्र गोचर से महापात दोष का निर्माण हुआ है, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों की मुश्किलें महापात दोष से बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि

सूर्य-चंद्र के महापात दोष से मिथुन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। छात्र वर्ग को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना है, जिसके कारण पिता जी से झगड़ा भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के आय के स्रोतों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति में भी गिरावट आएगी। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें बड़ा नुकसान होने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर के संबंधों में खटास बनी रहेगी, जिसका नकारात्मक प्रभाव बिजनेस की छवि पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

महापात दोष का बुरा प्रभाव कन्या राशि के जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा। पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ेगा। कलीग के साथ बात-बात पर विवाद होने की संभावना है। स्टूडेंट जातकों के करियर पर इस दोष का नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल नहीं होंगे, जिसके बाद पिता जी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कन्या राशि के जातकों का वाद-विवाद हो सकता है। इसके अलावा मैरिड लाइफ में भी समस्याओं के उत्पन्न होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

सूर्य-चंद्र के महापात दोष से वृश्चिक राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ेंगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल नहीं होंगे, जिसके कारण तनाव रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की परेशानी नींद न आने के कारण बढ़ सकती है। आय के स्रोत में कमी आने से नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। बिजनेसमैन को तगड़ा नुकसान होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों के आगमन होने की जगह परेशानियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ