मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध देव को शास्त्रों में विशेष स्थान दिया गया है। एक तय समय के बाद बुध देव गोचर, वक्री, मार्गी, उदय और अस्त होते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है तो उसके कारण लोगों के जीवन में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अगले महीने 15 मई 2025 को बुध देव अस्त होंगे, जो एक या दो नहीं बल्कि 25 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में, जिनके जातकों के जीवन पर बुध अस्त का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।
कब से कब तक अस्त रहेंगे बुध देव?
- 15 मई 2025 को प्रात: काल 4 बजकर 2 मिनट पर बुध देव मेष राशि में अस्त होंगे।
- 8 जून 2025 को रात 8 बजकर 12 मिनट पर बुध देव अस्त से उदय अवस्था में आएंगे।
कुल अस्त अवधि- 25 दिन
ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इस राशि के लोग न उठाएं कोई जोखिम, मंगल के कारण बढ़ेगी टेंशन!
25 दिन तक ये 3 राशियां रहें सतर्क!
वृषभ राशि
बुध का अस्त होना वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक नहीं रहेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के नए अवसर नहीं मिलेंगे और मुनाफे में भी कमी आएगी। मतभेदों के कारण रिश्ते कमजोर होंगे। हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता टूटा है वो उदास रहेंगे। यदि उन्होंने जल्द कोई बड़ा कदम नहीं उठाया तो वो डिप्रेशन का भी शिकार हो सकते हैं।
कन्या राशि
बिजनेसमैन के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पूरे नहीं होंगे, जिससे कंपनी की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रमोशन के इच्छुक जातकों को शुभ समाचार नहीं मिलेगा। युवाओं के लिए निवेश करना नुकसानदायक साबित होगा। विशेषकर शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में पैसे न लगाएं। पारिवारिक जीवन में बनी शांति को किसी की नजर लग सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना फलदायी नहीं रहेगा। नई बिजनेस डील समय पर पूरी नहीं हो पाएगी। मई माह तक पार्टनरशिप में काम करने से बचें और कोई भी बड़ा सौदा न करें। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आने वाले समय में आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कारोबारियों का एक्सीडेंट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: आज से कम होंगी इन 3 राशियों की चिंताएं! तुला राशि में चंद्र ने किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines