Brihaspati Ka Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। बृहस्पति ग्रह को देवगुरु, ज्ञान का कारक ग्रह माना गया है। माना जाता है कि जब भी गुरु बृहस्पति अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवों पर कुछ न कुछ सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 में गुरु बृहस्पति करीब 4 महीने बाद अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि गुरु बृहस्पति 1 मई 2024 यानी आज वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु के राशि परिवर्तन करने से मेष समेत अन्य 3 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति का गोचर मेष राशि वाले लोगों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होगा। बता दें कि गुरु बृहस्पति के गोचर से धन के आगमन हो सकते हैं। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य में बदलाव देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर कई मायने में शुभ रहने वाला है। कन्या राशि वाले लोगों पर गुरु बृहस्पति अगले एक माह तक मेहरबान रहेंगे। करियर के साथ कारोबार में भी लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। साथ ही रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। बता दें कि गोचर के दौरान तुला राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कारोबार में विस्तार होगा। साथ ही नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। अचानक धन में वृद्धि हो सकती है। समाज में मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तों में मनमुटाव की स्थिति दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- शनिदेव इन 5 राशियों पर 180 दिन तक रहेंगे प्रसन्न, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य!
यह भी पढ़ें- Mohini Ekadashi 2024: कब है मोहिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
13 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines