Mohini Ekadashi 2024: कब है मोहिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Mohini Ekadashi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। बता दें कि इस साल मोहिनी एकादशी 19 अप्रैल दिन शनिवार को है। आज इस खबर में जानेंगे कि मोहिनी एकादशी की शुभ तिथि, मुहूर्त, पारण और महत्व के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Mohini Ekadashi 2024
विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2024 Date: सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी का व्रत सबसे खास माना गया है। मान्यता है कि मोहिनी एकादशी सभी एकादशी में सबसे खास और महत्वपूर्ण होती है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल मोहिनी एकादशी का व्रत वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

मान्यता है कि जो लोग मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही जीवन के हर दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी को मोक्ष दिलाने वाली एकादशी भी कहा जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मोहिनी एकादशी कब है, शुभ तिथि, मुहूर्त, महत्व, पारण की तिथि और महत्व क्या है।

विज्ञापन

शुभ तिथि और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी की तिथि की शुरुआत 18 मई दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 23 मिनट से होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 19 मई को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, मोहिनी एकादशी 19 मई को है।

पारण का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी व्रत का पारण का समय, 20 मई को सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 8 बजकर 11 मिनट तक है।

महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन जो लोग व्रत-उपवास रखते हैं, उन पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। साथ ही उनका जीवन खुशहाल बितने लगता है। वे हर मुश्किलों को आसानी से पार सकते हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलती है। भगवान विष्णु की कृपा से कारोबार में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखते हैं उनको हजार गायें दान करने के बराबर फल की प्राप्ति होती है। मोहिनी एकादशी के बारे में सूर्य पुराण में विस्तार से बताया गया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ