Horoscope Rajyog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित समय पर सभी ग्रह अपनी राशि का परिवर्तन करते हैं। जिससे शुभ और अशुभ राजयोग बनते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से बनने वाले राजयोग का सीधा प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर पड़ता है, चाहे वो मनुष्य हो या कोई और। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, बुद्धि, शिक्षा और धर्म का कारक माना गया है। माना जाता है कि गुरु धनु और मीन राशि का स्वामी भी है। साल 2023 के अंत यानी दिसंबर महीने में शश योग, रूचक योग और मालव्य राजयोग का बन रहा है। साथ ही 31 दिसंबर दिन रविवार को गुरु ग्रह मार्गी होंगे। जिससे 2 शुभ राजयोग बनेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु 1 मई, 2024 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
होगा पदोन्नति और आर्थिक लाभ
वैदिक शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति के मार्गी होने से गजलक्ष्मी राजयोग और केंद्र त्रिकोण राजयोग बनेगा। मान्यता है कि जब गजलक्ष्मी राजयोग बनता है तो घर में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव और खुशहाली आती है। ज्योतिषियों के अनुसार, यदि किसी राशि में गजलक्ष्मी राजयोग बनता है, तो उस राशि पर से शनि की साढ़ेसाती समाप्त हो जाती है। साथ ही धन-वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। वहीं, जब त्रिकोण राजयोग किसी राशि में बनता है तो यह अत्यंत ही शुभ होता है।
यह भी पढ़ें- कल मनाया जाएगा तुलसी पूजन दिवस, जानें क्या करें और क्या नहीं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में 3 केंद्र भाव जैसे 3, 4, 7 और 10 केंद्र भाव जैसे- 1, 5, 9 दोनों एक दूसरे से मिलकर युति बनाते हैं या फिर दृष्टि संबंध और राशि बनाते हैं, तो उस समय कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है। मान्यता है कि कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से जातक को धन, वैभव, स्वास्थ्य और नौकरी में लाभ होता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है तो इन राजयोग के बनने से कुछ राशि वालों को अचानक साल 2024 में धन का लाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2023 का अंतिम महीना दिसंबर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगा, क्योंकि दिसंबर में 5 राजयोग बन रहे हैं। साथ ही मेष राशि के जातक की कुंडली में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बनने जा रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि साल 2024 की शुरुआत में मेष राशि वालों को करियर और कारोबार में विशेष रूप से लाभ होगा। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। संपत्ति का लाभ होगा। नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- शादीशुदा जिंदगी के लिए बेहद खास है चाणक्य की 5 बातें, हमेशा रखेंगे खुशहाल
कर्क राशि
माना जा रहा है कि देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना और कुंडली में गजलक्ष्मी जैसा राजयोग बनना कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ फलदायी रहने वाला है। साथ ही जो जातक कारोबारी हैं, उनके लिए साल 2024 अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। साथ ही धन का निवेश लाभदायक होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। साथ ही पिता जी का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग बेहद ही शुभ रहने वाला है। साल 2024 में भाग्य चमक सकता है। गजलक्ष्मी राजयोग से जातक को संतान पक्ष से कोई शुभ संदेश मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। कारोबार में कामयाबी हासिल करेंगे। साथ ही रुके हुए कार्य जल्द पूर्ण होंगे।
यह भी पढ़ें- सूर्य-शनि मिलकर चमकाएंगे तीन राशियों की किस्मत, होगी जबरदस्त उन्नति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
6 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
14 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines