---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सूर्य-शनि मिलकर चमकाएंगे तीन राशियों की किस्मत, होगी जबरदस्त उन्नति

Surya Shani Yog: सूर्य-शनि मिलकर लाभ योग का निर्माण कर रहे हैं। शनि और सूर्य का यह लाभ दृष्टि योग तीन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी है।

---खबर नीचे जारी है---

Surya Shani Yog Astrology Prediction: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 24 दिसंबर को शनि और सूर्य की शुभ दृष्टि का योग बन रहा है। शनि और सूर्य देव आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में शनि-सूर्य का यह दृष्टि योग कुछ राशियों के लिए खास माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि शनि-सूर्य की यह लाभ दृष्टि किन तीन राशियों के लिए लाभकारी है।

सिंह

सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। ऐसे में सूर्य-शनि का लाभ दृष्टि योग इस राशि से जुड़े जातकों के लिए खास है। सूर्य की कृपा से नौकरी में लाभ प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी। अगर आंख से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो उससे राहत मिलेगी। शनि देव की कृपा से रोजगार अच्छा चलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला

तुला, शनि देव की प्रिय राशि है। ऐसे में आज इस राशि से जुड़े जातकों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना प्रबल है। निवेश से लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर

शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं। ऐसे में आज बनने वाला शनि-सूर्य का लाभ दृष्टि योग इस राशि के लिए खास है। शनि देव की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ का योग बनेगा। नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल प्राप्त होगा। प्रमोशन से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:  मीन राशि के लिए खास है 2024, मिलेगी जबरदस्त सफलता

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 24, 2023 09:08 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola