हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर करें ये 5 शास्त्रीय उपाय; हमेशा प्रसन्न रहेंगे पितर

वैशाख अमावस्या एक ऐसा महत्वपूर्ण अवसर है, जब पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट कर सकते हैं। इस दिन कुछ उपायों को सच्चे मन से करने पर निश्चित रूप से पितरों की सदैव कृपा बनी रहती है और जीवन में शांति और समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं, ये उपाय क्या हैं?

विज्ञापन

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है, खासकर जब बात पितरों की शांति और आशीर्वाद की हो। इस साल वैशाख अमावस्या तिथि 27 अप्रैल, 2025 को पड़ रही है। यह दिन पितरों की कृपा पाने और पितृ दोष से मुक्ति के लिए बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि सही विधि से पूजा-पाठ और उपाय किए जाएं तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

आइए जानते हैं ऐसे 5 सरल और प्रभावशाली उपाय, जिनका हिन्दू धर्म के शास्त्रों और ग्रंथों में उल्लेख किया गया है और बताया गया है कि इन्हें वैशाख अमावस्या पर करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद सदैव बना रहता है।

सूर्योदय से पहले स्नान और मंत्र जाप

वैशाख अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी या घर पर गंगाजल युक्त जल से स्नान करें। स्नान के बाद ‘ॐ पितृदेवाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितृ दोष कम होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट

पिंडदान और तर्पण

इस दिन पवित्र नदियों जैसे गंगा, यमुना या तीर्थस्थलों पर पिंडदान करना अत्यंत फलदायक माना गया है। यदि बाहर जाना संभव न हो तो घर पर भी जल में तिल, कुश और पिंड बनाकर तर्पण कर सकते हैं। साथ ही कौवों, कुत्तों और गायों को भोजन कराना भी तर्पण का हिस्सा माना जाता है।

विज्ञापन

गंगाजल और काले तिल से अर्घ्य

स्नान के बाद एक तांबे के लोटे में गंगाजल, काले तिल और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। यह उपाय पितरों की आत्मा की तृप्ति के साथ-साथ आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार करता है।

पीपल की पूजा करें

शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जल चढ़ाएं। “ॐ नमः पितृभ्यः” मंत्र का जाप करते हुए पीपल की सात परिक्रमा करें। मान्यता है कि पीपल में पितरों का वास होता है, और इस उपाय से जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं।

विज्ञापन

गरीबों को दें दान

वैशाख अमावस्या पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, दक्षिणा, तांबा, काले तिल या कंबल का दान करें। दान से पितरों को पुण्य मिलता है और वे प्रसन्न होकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं। खासकर यदि घर में बार-बार अशांति, बीमारियां या आर्थिक संकट बना रहता है, तो यह उपाय बेहद लाभकारी होता है।

ये भी पढ़ें: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशा में वास्तु अनुसार लगाएं ये तस्वीरें, होगी तरक्की; बढ़ता ही जाएगा धन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola