अक्षय तृतीया इस बार 30 अप्रैल, 2025 को मनाई जाएगी। वहीं, सोमवार 28 अप्रैल, 2025 को वैदिक ज्योतिष के दो बड़े और बेहद प्रभावशाली ग्रह शनि और गुरु नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल रहे हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक, 28 अप्रैल को शनि ग्रह सुबह में 7 बजकर 52 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो अभी पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इसी तारीख को देवगुरु बृहस्पति भी शाम में 06:58 PM बजे मृगशिरा के प्रथम पद से निकलकर द्वितीय पद में गोचर कर अपनी चाल बदलेंगे।
शनि-गुरु के एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन का ज्योतिष महत्व
ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब दो धीमे और गंभीर ग्रह एक ही दिन नक्षत्र में परिवर्तन कर अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तो यह मानव जीवन के बड़े क्षेत्रों में दिशा परिवर्तन लाने का संकेत देता है। शनि-गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से धैर्य और बुद्धि का समन्वय मजबूत होगा। शनि का अनुशासन और गुरु का ज्ञान मिलकर जातकों की सामूहिक चेतना को मजबूत बनाएंगे। वहीं, जो लोग लंबे समय से निर्णय लेने में असमंजस में हैं, उन्हें अब स्पष्टता मिल सकती है।
शनि-गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर
आपको बताया दें कि शनि-गुरु के एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन यह दुर्लभ संयोग 30 सालों के बाद हो रहा है। इसे ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं, इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव का सबसे अधिक सकारात्मक असर किन 5 राशियों पर पड़ने की संभावना है?
ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट
मेष राशि
गुरु का मृगशिरा नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए शिक्षा, विदेश यात्रा और उच्च पदों पर नियुक्ति के अवसर लेकर आ सकता है। विशेष रूप से युवा और करियर की दिशा में अग्रसर लोग इस समय का अच्छा लाभ उठा सकते हैं। आकस्मिक रूप से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ नए संपर्क और अवसर भी प्राप्त होंगे।
कर्क राशि
शनि के उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से कर्क राशि वालों के लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। इस बदलाव से उनके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है, जबकि व्यापारी वर्ग को अच्छे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और शांति का अनुभव होगा।
सिंह राशि
गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को शिक्षा, विदेश यात्रा और उच्च पद प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। विशेष रूप से उच्च अध्ययन या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है जिससे वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि वालों के लिए काफी अनुकूल सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। यह बदलाव उनके वैवाहिक जीवन पर भी सकारात्मक असर डालेगा। शादी के योग बन सकते हैं और पहले से मौजूद संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समृद्धि की ओर कदम बढ़ेंगे। साथ ही, लंबे समय से चली आ रही शारीरिक परेशानियों में भी कमी आएगी, जिससे मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा।
मकर राशि
शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि के जातकों की सोच का बंधन मुक्त होगा, वे अब स्पष्टता से विचार कर पाएंगे। इससे उनके जीवन में नई राहें खुलेंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं और सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा, जिससे जीवन सुचारू रूप से चलेगा। नए व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं और समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ें: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशा में वास्तु अनुसार लगाएं ये तस्वीरें, होगी तरक्की; बढ़ता ही जाएगा धन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines